
नेताओं की अनदेखी, युवाओं ने किया सड़क निर्माण का शंखनाद
भोपाल/मंडीदीप. औद्योगिक शहर की जीवन रेखा कहलाने वाले स्टेशन रोड की जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से अनदेखी करने से नाराज युवाओं ने रविवार को सड़क निर्माण के लिए जन आंदोलन का शंखनाद कर दिया। रेलवे ओवर ब्रिज पर बड़ी संख्या में इक्कठा हुए नगर के प्रबुद्धजन और शहर के प्रति जागरुक युवाओं ने एक सुर में सड़क निर्माण के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
युवाओं द्वारा शुरु किए इस अभियान को सफल बनाने बड़ी संख्या में नगर के पूर्व जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे थे। आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सोंपा जाएगा जिसमें एक माह में स्टेशन रोड निर्माण की मांग की जाएगी।
ज्ञापन के साथ स्टेशन रोड पर कार्यरत व्यापारी, रहवासियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के अलावा नगर के व्यापारिक, रहवासी समिति, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से दिए गए मांग पत्र शामिल किए जाएंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन के द्वितीय चरण में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई जाएगी।
ये है मामला
हाईवे से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग के स्वामित्त में थी, करीब तीन वर्ष पहले तत्कालीन नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन के कार्यकाल में यह सड़क लोक निर्माण विभाग से नगर पालिका में हस्तनांत्रित हो गई। इसके परिषद ने सड़क निर्माण के लिए करीब 1 करोड रु योजना बनाकर दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसका भूमि पूजन करा दिया। इसके बाद हुए नपा चुनाव में कांग्रेस के ब्रदी सिंह चौहान के नेतृत्व में परिषद बन गई।
नई परिषद ने स्टेशन रोड निर्माण की पूर्व योजना को तकनीकी रूप से सही नहीं मानते हुए निरस्त कर दिया। इसके बाद नई योजना पर परिषद ने काम करते हुए करीब 50 टन भारत झमता की सड़क की डीपीआर बनाकर तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज दिया। वहीं सड़क निर्माण में बाधा बन रहे बिजली को एक वर्ष हटाकर दूसरे खम्बे लगा दिए, लेकिन बीते एक वर्ष में सड़क निर्माण शुरु नहीं हो सका।
आरोप-प्रत्यारोप का दौर हुआ शुरु
स्टेशन रोड निर्माण के लिए युवाओं द्वारा किए गए शंखनाद के बाद सोसल मीडिया पर सड़क निर्माण के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर दोषारोपण शुरु कर दिया। भोजपुर विधायक व प्रदेश में संस्कृति व पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा कई बार सार्वजनिक मंचों से नपा अध्यक्ष सहित अधिकारियों से जल्द से जल्द स्टेशन रोड निर्माण की बात कह चुके हैं,
उन्होंने यह भी कहा था कि शासन स्तर पर अगर कहीं कोई परेशानी आ रही है तो वह उसका समाधान करवा देंगे। वहीं नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान ने दावा किया है छह माह से स्टेशन रोड निर्माण की तकनीकी स्वीकृति रुकी हुई थी जिसे उन्होंने कुछ पहले मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृत कराया है। मामला जो भी नगर की जनता स्टेशन रोड निर्माण नहीं होने से परेशान है।
Published on:
23 Jul 2018 09:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
