बागसेवनिया थाना पुलिस ने रविवार को पकड़ी गई कॉल गल्र्स मामले का सोमवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने भेल संगम कॉलोनी से दो युवकों व एक मुंबई से लाई युवती को इस संबंध में गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है,कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक सरगना महिला मुंबई से युवतियां लेकर आती थी।