19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / बचपन में सबको लगता था कि मैं पेंटर बनूंगा

बचपन में सबको लगता था कि मैं पेंटर बनूंगा

प्लेबैक सिंगर सुदेश भोसले मैं हूं किशोर में शामिल होने पहुंचे भोपाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:01 PM IST

sudesh bhosle

बचपन में सबको लगता था कि मैं पेंटर बनूंगा

भोपाल। बचपन में मुझे पेंटिंग का बहुत शौक था। मैं पिता के साथ स्टूडियो में काम करने लगा। 14 साल की उम्र में मैंने प्रेमनगर, जूली आदि फिल्मों के बैनर्स पेंट किए। पेंटिंग के प्रति मेरा लगाव देख सभी को लगता था कि मैं बड़ा होकर पेंटर बनूंगा। मेरे घर में शुरू से म्यूजिक का माहौल था। मेरी मां और नानी क्लासिकल गायिका थीं। उस वक्त मुझे गायिका का बिल्कुल शौक नहीं था। मैं कभी रियाज भी नहीं करता था। ये कहना है पाŸव गायक सुदेश भोसले का। सोमवार को वे समन्वय भवन में आयोजित म्यूजिकल ईव 'मैं हूं किशोर' में शामिल होने शहर में आए थे। इस दौरान उन्हें पत्रिका प्लस से अपने जीवन के कई पहलु शेयर किए।

मेरे अंदर के आर्टिस्ट को दोस्तों ने पहचाना
उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में मैं मिमिक्री और प्लेबैक सिंगिंग किया करता था। दोस्तों को लगा कि मैं ये काम इतना अच्छे से करता हूं कि इस फील्ड में नाम कमा सकता हूं। मैंने अमिताभ बच्चन की आवाज की मिमिक्री शूरू की। दोस्तों ने कहा कि तुमने तो हू-ब-हू अमिताभ की आवाज निकाली है। इसके बाद मैं अशोक कुमार, राजकुमार और ओमप्रकाश जैसे आर्टिस्ट की मिमिक्री करने लगा। बचपन से मैं रफी, किशोर, सहगल, एसडी वर्मन, हेमंत दा के गानों से काफी प्रभावित था। वैसे ही गाने की कोशिश करता था।

गान सुनकर आशा भोसले की आंखों में आ गए आंसू
आशा भोसले हमारा एक शो देखने आई थी। जहां मैं एसडी बर्मन का गाना सुन मेरे बंधू गा रहा था। उन्हें आवाज पसंद आई। उन्होंने मुझे एक और गाना सुनाने के लिए कहा था। मैंने उन्हें अमर प्रेम फिल्म का डोली में बिठाई के... सुनाया। उन्होंने मेरा गाना सुनते समय चेहरे पर से दोनों हाथ हटाए तो आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगा जैसे साक्षात सचिन दा खुद सामने खड़े होकर गए रहे है। इसके बाद हांगकॉन्ग में कन्सर्ट में जब मैंने सुन मेरे बंधू ... गाया तो पंचम दा विंग्स में दौड़कर आए और मुझे गले लगा लिया। मुंबई वापस आकर उन्होंने जलजला में ब्रेक दिया, यहीं से मेरी सिंगिंग का दौर शुरू हुआ।

नेग में मिले थे सौ रूपए
बागवान में मैंने अमिताभ पर फिल्माए गाने मेरी मखना... की रिकॉर्डिंग पूरी की। इसे सुनकर जया बच्चन इतनी प्रभावित हुई कि मुझे और म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव को 100 रूपए को नेग के तौर दिए थे। वहीं, अभिषेक ने भी कहा की अब तक का बेस्ट गाना अपने मेरे पापा के लिए गाया है।

जुम्मा चुम्मा दे दे...
सम्राट संगीत साधना सेवा समिति की ओर से आयोजित मैं हूं किशोर में प्लेबैक सिंगर और मुख्य अतिथि सुदेश भोसले का किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमित वाधवा और गीतिका के गीत कोरा कागज था मन मेरा... से हुई। इसके बाद मनोज पटवा ने ये जीवन है... और सुनील शुक्रवारे और पूजा दीक्षित ने भीगी-भीगी रातों में... गाना गाकर समां बांध दिया। वहीं, मिलिन मिश्रा और भावना ने ये जीना है अंगूर का दाना..., शरद गौड़ ने गुजर जाए दिन-दिन... गानें पेश किए। गायक सुदेश भोसले पहला गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्यामा गया गीत जुम्मा चुम्मा दे दे... पेश किया। इसके बाद तो उन्होंने एक दूसरे से करते है प्यार हम..., मेरी मखना मनेरी सोनिये... और चली चली फिर हवा चली.. गीत सुनाए।