2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिवासी अंचल में खनन माफिया खुलेआम कर रहे नर्मदा का सीना छलनी

- अवैध खनन के खिलाफ एनजीटी की प्रधान पीठ में दायर हुई याचिका - खनन माफियाओं ने नदी में उतारी अवैध रूप से पोकलैन मशीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Roopesh Kumar Mishra

•

Updated: 24 Mar 2023, 6:46 PM IST

khanan_mafia.jpg

 डिंडोरी जिले के गोरखपुर में नर्मदा नदी से खुलेआम किया जा रहा अवैध खनन

भोपाल@नर्मदा नदी को छलनी करने का खुला खेल रेत माफिया प्रशासन के नाक के नीचे बेरोकटोक खेल रहे हैं। आलम यह है कि अब अवैध रूप से पोकलेन जैसी भारी- भरकम मशीन नदी में उतारकर खुलेआम अवैध अनन किया जा रहा है। आदिवासी अंचलों में अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डिंडौरी जिले के 9 से ज्यादा ऐसी जगहें हैं जहां अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा हुआ है। लेकिन अब इस मामले को एक बार फिर एनजीटी तक पहुंचाया गया है। अवैध खनन के बढ़ते मामले को लेकर एनजीटी का दरवाजा खटखटाया है।

एनजीटी की प्रधान पीठ में दायक की याचिका
नर्मदा नदी में बढ़ते अवैध खनन के मामले को लेकर अधिवक्ता सम्यक जैन ने एनजीटी की प्रधान पीठ में याचिका दायर की है। यह याचिका बारह अलग- अलग बिंदुओं पर लगाई गई है कि कैसे प्रशासन के नाक के नीचे आदिवासी अंचल में अवैध खनन किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही से परे अपनी अधिकारिक क्षमता का दुरूपयोग कर रहे हैं और परिवहन में लगे वाहन एनजीटी के नियम निर्देशों व संसद द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। पत्र में खनिज अधिकारियों के मिलीभगत का भी उल्लेख है।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन के मामले
अधिवक्ता ने दायार याचिका में नर्मदा के अवैध खनन का जिक्र करते हुए बताया है कि जनपथ डिंडौरी जिले के अंतर्गत गाड़ासरई, शोभापुर, बंजर, रहंगी, तेली टोला, रूसा, करंजिया, सिवनी- तवा नदी, भीमकुंडी सहित अन्य जगहों पर अवैध खनन जारी है।

जिम्मेदार ये बोले
मेरे पास भी अवैध खनन के वीडियो और फोटो आए हैं। इसको लेकर एक टीम गठित की है। पहले भी हमने कार्रवाई की है। और आगे भी इसके खिलाफ कार्रवाही करते रहेंगे। एनजीटी में समय आने पर जवाब दिया जाएगा।
विकास मिश्रा, कलेक्टर, डिंडौरी