
भोपाल। यदि आप भोपाल से दिल्ली सहित देश में कहीं भी यात्रा करना चाहते हैं, तो जल्द ही आपको इसके लिए सस्ते टिकट भी मिलने शुरू हो सकते हैं। दरअसल इसके लिए रेलवे की ओर से कोशिश की जा रही है। जिसके तहत अनकम्फर्टेबल समय में पहुंचने वाली ट्रेनों में आपको सस्ते टिकट late night flexi plan उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके तहत रेलवे की ओर से एक कमेटी भी बनाई गई है, जो रेलवे की कई और योजनाओं पर कार्य कर रही है।
इस संबंध में भोपाल मंडल के डीआरएम शोभन चौधुरी का कहना है कि अनकम्फर्टेबल टाइम में गंतव्य तक पहुंचने वाली ट्रेनों का किराया कम करने का प्रस्ताव है। हो सकता है इस रेल बजट में यात्रियों को कुछ इस तरह का का लाभ किराए में मिले। इसके लिए एक कमेटी भी बनी है, जो फ्लैक्सी फेयर सहित रेलवे की कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।
ऐसे समझें किन्हें मिलेगा लाभ...
लोगों की असमय या यूं कहे विपरित समय पर यात्रा के दौरान खर्चे कम करने के लिए भारतीय रेलवे समय के हिसाब से एक ऐसा प्लान को तैयार कर रहा है, जिससे अनकम्फर्टेबल समय flexi plan on train ticket में गंतव्य पर पहुंचने वाले यात्रियों को राहत मिल सके, जिससे आपको आमतौर से सस्ते टिकट मिल सकेंगे। यानि यदि आप कहीं की यात्रा कर रहे हैं, तो जहां भी आप पहुंचते है वहां ट्रेन पहुंचने का अनकम्फर्टेबल टाइम है तो अपने आप कम्प्यूटर से ही आपको रिआयती दर वाले टिकट मिलेंगे।
ऐसे समझें अनकम्फर्टेबल टाइम...
सामान्यत: माना जाता है कि आमतौर पर लोग देर रात में पहुंचने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं करते हैं। क्योंकि रात में ट्रेन से उतरने के बाद रिक्शा, ऑटो या बस नहीं मिलता और लोगों को अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के तहत रेलवे फ्लेक्सी फेयर प्लान late night flexi plan on train ticket के तहत देर रात में डेस्टिनेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों की टिकट को सस्ता करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में रेलवे के सूत्रों का कहना है कि विभाग इस प्लान को पूरी तरह से तैयार कर चुका है, अब केवल अनुमति लेना ही बाकी रह गया है।
इन पर भी काम कर रही है कमेटी...
फ्लेक्सी फेयर जारी रखेगी रेलवे : इसी तरह से रेलवे त्योहारों के दौरान वक्त किराए में बढ़ोतरी कर सकते है और भीड़भाड़ वाले सीजन में टिकट सस्ता देने का सोच रही है। पिछले साल दिसंबर में इंडियन रेलवे ने इस कमेटी का गठन किया था और हाल ही में कमेटी ने रेलवे को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फ्लेक्सी फेयर को समाप्त किया जा सकता है लेकिन कमेटी ने ऐसी कोई सिफारिश नहीं की है। इससे यह माना जा रहा है कि फ्लेक्सी फेयर अभी रेलवे जारी रखेगा।
चार्ट बनने के बाद खाली सीटों पर डिस्काउंट देने का भी प्लान: अपनी इस रिपोर्ट में कमेटी ने कहा है कि अगर चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में सीटें खाली रह जाती हैं तो रेलवे उन सीटों पर डिस्काउंट दे सकता है, जिससे कि ट्रेन की सीटें खाली न जाएं बल्कि उससे भी उन्हें कुछ आमदनी हो जाए।
जल्द एयरलाइंस जैसे होगा रेलवे का मॉडल : इंडियन रेलवे का कहना है कि कमेटी ने जो सिफारिश की है, उसके मुताबिक रेलवे भी एयरलाइंस की तर्ज पर धीरे-धीरे टिकट के दाम बढ़ाएगा। अभी रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में 50 फीसदी तक की टिकट तो बेस फेयर पर ही मिल जाती है लेकिन उसके बाद हर 10 फीसदी सीटों पर 10 फीसदी किराया बढ़ा दिया जाता है। जबकि एयरलाइंस बेस फेयर पर एकसाथ 50 फीसदी सीटें नहीं देता। वह धीरे-धीरे किराया बढ़ाता है, कमेटी भी यह चाहती है कि इसी तरह से धीरे-धीरे किराया बढ़े यानि रेलवे को इससे घाटा तो नहीं होगा, लेकिन ऐसा भी नहीं होगा कि आखिरी 50 फीसदी सीटों की बुकिंग कराने वाले यात्रियों पर ही किराए का भारी बोझ पड़ जाए।
लोअर बर्थ और विंडो सीटों पर होगा एक्स्ट्रा चार्ज: वहीं कमेटी ने यह भी कहा है कि रेलवे प्रीमियम सीटों को भी एयरलाइंस की तरह बेचे यानी आगे की सीटों, कार्नर और विंडो सीट के लिए कुछ चार्ज लगा दिया जाए जबकि साइड बर्थ के लिए अतिरिक्त चार्ज न लिया जाए। लेकिन बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लोअर सीट देने के लिए अतिरिक्त चार्ज न लिया जाए। इस तरह से रेलवे को ऐसी सीटों से भी खासी आमदनी हो सकती है।
हां ऐसा प्रस्ताव है,एक कमेटी बनी हुई है जो फ्लेक्सी फेयर सहित रेलवे की कई और योजनाओं को भी देख रही है। यह अनकम्फर्टेबल टाइम पर रेलवे के टिकट सस्ते में मिलेंगे। अभी इस पर पूरा फैसला नहीं हुआ है।
- शोभन चौधुरी, डीआरएम भोपाल मंडल
Published on:
20 Jan 2018 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
