इंदौर-2 से बीजेपी BJP विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंतामणि मेंदोला का रविवार को निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। चिंतामणि मेंदोला कुछ समय से बीमार चल रहे थे और रविवार को शाम को आखिरकार उनकी सांसें उखड़ गईं। रमेश मेंदोला के पिता के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में रिश्तेदार, सामाजिक लोग और समर्थक उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। चिंतामणि मेंदोला की अंतिम यात्रा देर शाम नंदा नगर निकली। मालवा मिल मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।