शहर की वारदातों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। शहर में आज जब फार्म नंबर 2 पर, 6 बजकर 32 मिनट पर समता एक्सप्रेस आई, जिसका ट्रेन नंबर 12807 है। इंटेलिजेंस इंदौर टीम की श्रीमति दिशा पाटनी और डी आर आई ने ट्रेन की चैकिंग की। इंटेलिजेस की टीम ने ट्रेन के कोच नंबर एस6 एस आर 99220, एस3 एसडब्लू 07220, की की जांच की। जांच में उन्हें शोचालय की छत पर कुछ अलग लगा। तो टीम ने शोचालय की छत की प्लाई खुलवाई। जब प्लाई खोली गई, तो टीम हैरान रह गई। कोच नंबर S/6 मे 20 पैकेट और कोच नंबर S-3 में 30 पैकेट गांजा मिला। इंटेलिजेंस की टीम ने गांजा जब्त कर भोपाल स्टेशन में रखवा दिया। जहां Dy SS के रूम में कार्यवाही की जा रही है।