
2013 में प्रत्याशियों को खारिज करने में भी पीछे नहीं रहे वोटर
भोपाल। विधानसभा चुनाव 2013 में नोटा बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है, तब भाजपा-कांग्रेस के 26 उम्मीदवारों की हार का अंतर नोटा से भी कम था। यानी वोटरों ने उम्मीदवारों के चयन से ज्यादा रुचि उनको खारिज करने में दिखाई।
इन 26 उम्मीदवारों में 14 कांग्रेस और 12 भाजपा के थे। चार तो पूर्व मंत्री थे। इस बार सवर्ण आंदोलन और जयस की मौजूदगी के कारण नोटा के इस्तेमाल के ज्यादा आसार दिख रहे हैं। दोनों राजनीतिक दल अब इसकी काट तलाशने में जुट गए हैं। वे उम्मीदवार चयन से लेकर अन्य परिस्थितियों पर भी ध्यान दे रहे हैं।
ऐसे समझें हार का अंतर और नोटा
भाजपा
क्षेत्र - उम्मीदवार - हार का अंतर - नोटा
जतारा - हरिशंकर खटीक - 233 - 1755
मनगवां - पन्ना बाई प्रजापति - 275 - 2215
कोतमा - राजेश सोनी - 1546 - 1704
विजयराघवगढ़ - पद्मा शुक्ला - 929 - 4112
जबलुपर प. - हरेंद्रजीत सिंह बब्बू - 92३ - 3693
अमरवाड़ा - उत्तम ठाकुर - 4063 - 8232
पांढुर्ना - टीकाराम कोराची - 1478 - 4251
सिरोंज - लक्ष्मीकांत शर्मा - 1584 - 2224
इछावर - करन सिंह वर्मा - 744 - 1989
सीहोर - ऊषा सक्सेना - 1626 - 2३79
भीकनगांव - नंदा ब्राह्मने - 2३99 - 3719
भगवानपुरा - गजेंद्र सिंह - 1820 - 5166
कांग्रेस
क्षेत्र - उम्मीदवार - हार का अंतर - नोटा
ग्वालियर पूर्व - मुन्नालाल गोयल - 1147 - 2112
सुरखी - गोविंद सिंह राजपूत - 141 - 1558
हटा - हरिशंकर चौधरी - 2852 - 2951
गुन्नौर - शिवदयाल - 1337 - 2991
सीधी - कमलेश्वर द्विवेदी - 2160 - 2761
बड़वारा - विजय राघवेंद्र सिंह - 3287 - 4390
जबलपुर पूर्व - लखन घनघोरिया - 1155 - 2761
बरघाट - अर्जुन सिंह - 269 - 3895
शाजापुर - हुकुम सिंह कराड़ा - 1938 - 2401
सोनकच्छ - अर्जुन वर्मा - 1880 - 2617
पानसेमल - चंद्रभागा किराड़े - 7382 - 9288
सरदारपुर - प्रताप ग्रेवाल - 529 - 2911
मनावर - निरंजन दावर - 1639 - 2497
सैलाना - हर्षविजय गेहलोत - 2079 - 4588
सपाक्स और जयस चुनौती
चुनाव में सपाक्स समाज और जयस सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखे जा रहे हैं। दोनों की कोशिश है कि जहां इनके उम्मीदवार खड़े नहीं होंगे, वहां नोटा में वोट डालने पर जोर दिया जाएगा। जयस 47 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
इस बार लोग बदलाव चाहते हैं, इसलिए वे भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे, नोटा पर नहीं। लोगों को कांग्रेस में विकल्प नजर आ रहा है।
- शोभा ओझा, अध्यक्ष, मीडिया विभाग, कांग्रेस
भाजपा हमेशा से मतदाताओं से सक्रिय मतदान की अपील करती है। हमारा प्रयास है कि हमारे प्रत्याशी जन आकांक्षाओं के अनुरूप हों, ताकि नोटा की नौबत ही न आए।
- दीपक विजयवर्गीय, मुख्य प्रवक्ता, भाजपा
Published on:
03 Oct 2018 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
