भोपाल. एयर व रेल टिकट से लेकर बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज पर मिलने वाली छूट (कैश बैक) के लालच में आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का सौदा कर रहे हैं। आपके डेबिट कार्ड की जानकारी हैकरों तक पहुंच रही है। वे डार्क नेट पर इनकी कीमत डॉलर्स में तय कर बिटकाइन में बेचते हैं। भोपाल के 1272 और प्रदेश के 3 हजार डेबिट और क्रेडिट कार्ड डार्क नेट पर बिक रहे हैं।
साइबर पुलिस की नजर इन हैकरों पर है, जो ऐसी ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सायबर सेल ने सभी के कार्ड नंबर, नाम और एक्सपायरी डेट सहित डाटा निकालकर कार्ड जारी करने वाली बैंकों को इसकी जानकारी भेजी है। एजेंट के ऑफर पर हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उसी समय इन हैकरों के पास हमारे कार्ड के संबंध में सारी जानकारी चली जाती है। वे अन्य हैकर्स को डाटा बेच देते हैं। फिर वे एक ऐप के माध्यम से खाते को हैक कर लेते हैं। हैक करने के बाद लोगों के खातों से लाखों रुपए निकाल लेते हैं।