तोमर- देखिए, मध्यप्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वो सबके सामने है। कांग्रेस के 22 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं, उन्होंने वीडियो जारी करके ये बात भी बताई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ्लोर टेस्ट का खुद दावा करना ही इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है। अब सरकार बहुमत में है या नहीं, इसका परीक्षण तो राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ही करेंगे।