30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निवीर भर्ती नियमों में फिर बड़ा बदलाव : अब इस डिग्री-डिप्लोमा धारक भी कर सकेंगे आवेदन

ITI और पॉलिटेक्निक पास आउट युवा भी कर सकेंगे अग्नीवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन। नियमों में हुआ बदलाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Feb 2023, 6:02 PM IST

agniveer.png

अग्निवीर भर्ती नियमों में फिर बड़ा बदलाव : अब इस डिग्री-डिप्लोमा धारक भी कर सकेंगे आवेदन

केंद्र सरकार की ओर से देश के युवाओं के लिए शुरु की गई अग्निवीर भर्ती के नियमों में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद अब टेक्निकल डिग्री के छात्र भी इन भर्तियों के लिए पात्र हो गए हैं। यानी अब ITI और पॉलिटेक्निक पास छात्र भी अग्नीवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने बीते साल ही तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती योजना की शुरुआत की है। हालांकि, शुरु में इस योजना को लेकर देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी हुए। इसके बाद से ही सरकार भर्ती नियमों में लगातार बदलाव कर रही है। इससे पहले अग्नीवीर भर्ती प्रक्रिया में ये बदलाव किया गया था कि, भर्ती में शामिल होने के लिए पहले परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद कैंडिडेट को दौड़ पास करनी होगी, दौड़ निकालने के बाद फिजिकल और फिर मेडिकल में फिट चेकअप किया जाएगा। इन सभी स्तरों पर पास होने के बाद ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अक्कू भाई की आवाज सुनकर इकट्ठे हो जाते हैं इलाके के कौवे, यकीन न हो तो देख ले वीडियो


ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को मिल सकेगा मौका

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना ने पात्रता मापदंड को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। इस नए बदलाव के कारण ITI-पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल बांच्र में आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती से इन क्षेत्र के युवाओं को बल मिलेगा। इसके अलावा इनकी ट्रेनिंग टाइमिंग भी कम होगी। सेना का मानना है कि, इस बड़े बदलाव से अब भर्ती के लिए ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 'लड़कियों, घर वालों से पूछकर मोहब्बत किया करो... किसी की जान चली जाती है', स्टेटस लगाकर 11वीं के छात्र ने की सुसाइड


अभी करें अग्नीवीर परीक्षा के लिए आवेदन

आपको बता दें कि, बीते 16 फरवरी को अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए भारतीय सेना की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हैं, वो इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2023 सुनिश्चित की गई है। साथ ही, इसके लिए चयन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।