भोपाल. मानसून के सीजन में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों को अभी भी बारिश का इंतजार है लेकिन राजधानी भोपाल में लगातार राजनीतिक बयानबाजी की बौछार हो रही है। राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) के बेटे जयवर्धन सिंह ( Jaivardhan Singh ) के पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को पोस्टर में मध्यप्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर अब सियासत तेज हो गई है।