भोपाल। जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने के प्रभात झा के आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रभात जी शिवपुरी की जिस जमीन की बात कर रहे हैं उसमें 100 साल से मेरे पूर्वजों की अस्थियां हैं। यदि उन्हें सवाल पूछना ही था तो वे मेरी दादी से पूछ लेते, अभी भी समय हैं। मेरी एक बुआ राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं और दूसरी मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं। उनसे यही सवाल पूछ लें, उन्हें जवाब मिल जाएगा। सिंधिया ने शनिवार को यहां मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।