28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: मुकेश अंबानी ने SBI से गठजोड़ कर शुरू किया देश का सबसे बड़ा बैंक, बाजार में मचा हड़कंप

बड़ी खबर: मुकेश अंबानी ने SBI से गठजोड़ कर शुरू किया देश का सबसे बड़ा बैंक, बाजार में मचा हड़कंप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 5 Apr 2018, 9:00 AM IST

sbi


भोपाल। पेटीएम, पे एप, एयरटेल, इंडिया पोस्ट, फिनो पेमेंट बैंक को सबसे बड़ी टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो ने भी अपना पेमेंट बैंक शुरू कर दिया है। पहले मध्यप्रदेश में पेटीएम, यस बैंक का पे एप, एयरटेल, भीम एप आदि से पैसों का आदान-प्रदान चल रहा था।

मध्यप्रदेश में रिलायंस जियो ने पहले ही अपने कस्टमर बढ़ा लिए है। इसका फायदा सीधे रिलायंस जियो को मिलने वाला है। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक की भी इसमें हिस्सेदारी है।

रिलायंस जियो ने 3 अप्रैल 2018 से अपने पेमेंट बैंक को शुरू भी कर दिया है। रिलायंस का यह बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ मिलकर काम करेगा। इस पेमेंट बैंक के शुरू हो जाने से प्रदेशभर के सवा करोड़ से अधिक रिलायंस जियो इस्तेमाल करने वाले लोगों को घर बैठे ही फायदा होने लगेगा। इसके अलावा सभी कंपनियों के साढ़े छह करोड़ उपभोक्ता भी जियो बैंक की खूबियों से आकर्षित हो सकते हैं।

इसलिए खास है यह बैंक
-रिलायंस जियो पेमेंट बैंक से रेवेन्यू जुटाने के लिए कई तरह के वित्तीय और इन्श्योरेंस उत्पादों को भी बेच रहा है।
-डवलपमेंट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इसको जियो के प्लान के साथ जोड़ा जाएगा।
-अधिकारी ने यह भी बताया कि रिलायंस अपनी बैंकिंग सर्विस को जियो के सभी नए और पुराने ग्राहकों को मुहैया कराएगा।
-रिलायंस रिटेल नेटवर्क, मर्चेंट आउटलेट्स, जियो रिटेलर के साथ टाइअप भी करेगी।

मध्यप्रदेश में मोबाइल उपभोक्ता
आइडिया 2,18,24,953
भारती 1,31,67,350
रिलायंस जियो 1,08,80,742
वोडाफोन 69,15,435
टाटा 51,05,712
बीएसएनएल 45,44,318
एयरसेल 20,694
कुल 6,24,59,204


मध्यप्रदेश में लैंडलाइन उपभोक्ता
बीएसएनएल 724367
भारती 270875
रिलायंस 19725
टाटा 16422
वोडाफोन 390
कुल 10,31,779

SBI की 30 फीसदी हिस्सेदारी
जियो के पेमेंट बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास रहेगी।

दिलचस्प होगा मुकाबला
मध्यप्रदेश में पहले से चल रहे पेटीएम, पे-एप, भीम एप, एयरटेल और इंडिया पोस्ट को अब कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। इस कांपीटिशन में मध्यप्रदेश के करीब साढ़े छह करोड़ लोगों को फायदा मिल सकता है। क्योंकि रिलायंस जियो पहले ही प्रदेश में टेलीकाम सेक्टर में अपने पैर मजबूती से जमा चुकी है। फ्री वायस काल और इंटरनेट डाटा की स्कीम के जरिए उसने यूजर बेस मजबूती के साथ तैयार कर लिया है। जियो के पास देशभर में 12 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि मध्यप्रदेश में सवा करोड़ यूजर बेस है। जबकि मध्यप्रदेश में सभी टेलीकाम कंपनियों के करीब साढ़े छह करोड़ उपभोक्ता हैं। जियो कंपनी को इन उपभोक्ताओं को आकर्षित करना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

यह हैं फायदे
-जियो बैंक के जरिए सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं।
-इस अकाउंट में एक लाख रुपए तक जमा करने की सुविधा होगी।
-पेमेंट बैंक का डेबिट कार्ड भी जारी होगा।
-पेमेंट बैंक में कस्टमर को सामान्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स जैसे म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स देने का भी ऑप्शन रखा गया है।

ऐसे इंस्टाल करें पेमेंट बैंक
-जियो पेमेंट बैंक का ऐप इंस्टाल करें और अपने जियो नंबर के साथ साइनइन करें।
-निश्चित जगह पर अपना आधार नंबर डालकर उसे लिंक करें।
-यदि डेबिट/एटीएम कार्ड की जरूरत हो तो एड्रेस अपडेट कर दें।
-अकाउंट के लिए कस्टमर एग्जीक्यूटिव पहचान के फिजिकल वेरफिकेशन और अंगूठे के निशान यानी ईकेवाईसी के लिए आपके घर पर आएंगे।
-आप अथराइज सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।