script

जेपी नड्डा की नई टीम में उपचुनाव को साधने की कोशिश, सिंधिया फैक्टर भी दिखा

locationभोपालPublished: Sep 27, 2020 01:39:19 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

भाजपा की राष्ट्रीय टीम से मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता बाहर हुए

scindia_1.png
भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई टीम घोषित की। जेपी नड्डा की टीम में मध्यप्रदेश का कद कम हुआ है। हालांकि उपचुनाव को देखते हुए डैमेज कंट्रोल भी किया गया है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया का फैक्टर भी देखने को मिला है।
भाजपा की राष्ट्रीय टीम से मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता बाहर हुए लेकिन उपचुनाव को साधने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि 2015 से लागू कब तक की टीम के सदस्य उमा भारती, प्रभात झा, फग्गन सिंह कुलस्ते और ज्योति धुर्वे अब नई टीम से बाहर हो गए हैं।
उमा भारती और प्रभात झा पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे जबकि फग्गन सिंह कुलस्ते अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष और ज्योति धुर्वे राष्ट्रीय सचिव थीं। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इन सबको जेपी नड्डा की टीम में जगह नहीं मिली हैं।
इन्हें मिला मौका
नई टीम में कैलाश विजयवर्गीय को फिर से राष्ट्रीय महामंत्री, ओमप्रकाश धुर्वे को राज्य मंत्री, सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष और लाल सिंह आर्य को अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है।
शिवराज किसलिए नहीं
शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के सीएम हैं। शिवराज सिंह चौहान के सीएम होने के कारण उन्हें नई टीम से बाहर रखा गया। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से के बाद प्रभात झा का कद घटा है सिंधिया फैक्टर के कारण ही प्रभात झा को राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा है।
लाल सिंह आर्य को बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व मंत्री लाल सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है वह पिछले चुनाव में गोहद से हार गए थे अब गोहद सीट पर उपचुनाव होना है। लाल सिंह आर्य के नाराज होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है क्योंकि ग्वालियर चंबल की 16 सीटों में से ज्यादा सीटें एससी-एसटी कोटे की हैं। ज्योति धुर्वे को बाहर कर जातिगत समीकरण साधने के लिए ओम प्रकाश धुर्वे को जगह दी गई है। वहीं, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन नई टीम में जगह मिली हालांकि मध्य प्रदेश से नहीं हैं। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को भी पार्टी में सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो