31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया के स्वागत में भाजपा ने बिछाया रेड कारपेट, यह नेता भी मिलने पहुंचे देखें Live Updates

सिंधिया के स्वागत में क्या-क्या कर रही है भाजपा, देखें अपडेट खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Mar 2020, 6:30 PM IST

02_3.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी तूफान के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को पहली बार भोपाल पहुंच। उनके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक पूरे शहर को सजाया गया। खास बात यह है कि सिंधिया के स्वागत में पार्टी ने रेड काररपेट तक बिछा दिया है।

Live Updates

6.31 Pm

भाजपा मुख्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया। यहां हुआ सिंधिया का जोरदार स्वागत। सिंधिया के स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए।

6.30 pm

शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति। पुलिस को करनी पड़ रही है मशक्कत।

6.22 pm

सिंधिया का काफिला न्यू मार्केट से गुजरा।

6.21 pm

सिंधिया के स्वागत में जगह-जगह लगे स्वागत द्वार। कार्यकर्ताओं की भीड़।

6.00 pm

नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

5.30 Pm

सिंधिया के साथ आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा कार्यालय के लिए रवाना। सिंधिया का रोड शो जारी।

5.15 Pm

सिंंधिया का स्वागत करने के लिए पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दतिया से भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्र समेत कई नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

5.00 Pm

ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला धीरे-धीरे भाजपा कार्यालय की तरफ रवाना। हर जगह हो रही है फूलों की बरसात।

4.45 pm

ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे। थोड़ी देर में एयरपोर्ट के बाहर आएंगे। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद।

3.30 pm
सिंधिया शाम 4 बजे के बाद भोपाल में लैंड करेंगे। सिंधिया को लेने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता एयरपोर्ट पर पहुंचने लगे हैं।

3.10 Pm
सिंधिया के स्वागत में भोपाल शहर को सजाया गया है। जगह-जगह सिंधिया के पोस्टर लगे हैं।

3.00 pm
ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना हुए। साथ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी साथ हैं।

2.45 pm
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली स्थित अपने निवास से एयरपोर्ट के लिए निकले। थोड़ी देर में वे भोपाल के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे।







इससे पहले, सिंधिया के स्वागत के लिए भोपाल में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही थी। स्वागत के लिए पूरे शहर में बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। यहां भाजपा के कई बडे़ नेता सिंधिया के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक जुलूस के रूप में ले जाने की तैयारी थी। बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सिंधिया कार्यालय प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही माधव राव सिंधिया की तस्वीर पर भी माल्यार्पण करेंगे। यह पहली बार है जब भाजपा मुख्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्व. माधव राव सिंधिया की भी फोटो लगाई गई है।

गौरतलब है कि भाजपा ज्वाइन करते ही सिंधिया को भाजपा आलाकमान ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। वे दो दिनों के लिए भोपाल आ रहे हैं। शुक्रवार को वे भोपाल में नामांकन भरेंगे।








राज्यपाल की है पूरी स्थिति पर नजर
पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा राजनीतिक घमासान अब चरम पर है। इस पर लखनऊ से राज्यपाल लालजी टंडन की भी नजर है। उन्होंने पत्रिका से खासबातचीत में बताया कि मैं मध्यप्रदेश में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हूं। मुझे जो फैसला करना होगा, वह राजभवन पहुंचकर करूंगा। उन्होंने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस और दावा करने वाली अन्य पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित करने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होने कहा कि अभी मैं यहां दर्शक हूं। जब तक मैं भोपाल नहीं आता हूं, तब तक कुछ नहीं कह सकता।