भाजपा नेता ने दी बधाई
सिंधिया के ट्वीट पर चंडीगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गोयल ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा- बहुत बधाई सिंधियाजी, किसी भी पिता के लिए यह क्षण विलक्षण व आलौकिक है। संतान को आगे बढ़ते देखना, हर पिता का स्वप्न होता है व सौभाग्यशाली पिता इसके साक्षी स्वयम होते हैं। बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी असीम शुभकासमनाएं। वहीं, सिंधिया ने भी उनके कमेंट पर जबाव देते हुए कहा- गौरवजी आपका धन्यवाद।