26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैशन शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा, क्रीम कोट, लाल मफलर पहन किया रैंप वॉक

Jyotiraditya Scindia Ramp Walk: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में एक फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आए। राजनीति से इतर उनका ये अलहदा अंदाज देखकर आप भी कहेंगे वाह ग्वालियर के महाराज….
less than 1 minute read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia Ramp Walk in a Fashion Show

फैशन शो में जलवा बिखेरते ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.

Jyotiraditya Scindia Ramp Walk in a Fashion Show: उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का चमचमाता एरी सिल्क कोट और गले में लाल मफलर पहने ग्वालियर के महाराजा का जलवा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौका था अष्टलक्ष्मी महोत्सव का। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस महोत्सव में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रैंप वॉक करते नजर आए। जैसे ही सिंधिया का रैंप वॉक करता वीडियो वायरल हुआ तो उनके फैंस खुश हो गए।

Watch Video

सिंधिया ने X पर शेयर की खुशी

पूर्वोत्तर संस्कृति का जश्न मनाते हुए फैशन शो में रैंप पर चले ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी शेयर किया। उन्होने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वास्तव में यह संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव है!

पूर्वोत्तर भारत की जीवंत शैलियों को प्रदर्शित करने वाले फैशन शो में एक अद्भुत समय बिताया! प्रत्येक राज्य को प्रतिभाशाली कलाकारों और मॉडलों द्वारा खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। अपने सहयोगी सुकांत मजूमदार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

ये भी पढ़ें: सीएम बोले- नर्मदापुरम में 31 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 40 हजार को रोजगार देने की तैयारी

ये भी पढ़ें: एमपी के युवक का कमाल, ईवी साइकिल बनाई, 1 रुपए में 10 किमी की करा देगी सैर