कमलनाथ ने कहा आपको अधिकार मालूम होना चाहिए
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आप मंत्री हो, आपको अपने अधिकार मालूम होना चाहिए। खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, हमें पता है कि अफसर किसके इशारे पर हमें तवज्जो नहीं दे रहे हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे भी पता है कि आप किसकी दम पर इतना बोल रहे हैं।