क्या ये हो सकती हैं वजह
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में सभी नेता एक साथ हैं और पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। वहीं, इसके बाद भी गोविंद सिंह राजपूत ने सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री हमें मिलने का समय नहीं देते हैं और ना ही हमारी बातों को तज्जवो देते हैं। गोविंद सिंह राजपूत के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई थी। हालांकि बाद में सिंधिया भोपाल दौरे पर पहुंचे थे और यहां पार्टी की एक जुटता दिखाई दी थी।