आपको याद दिला दें पिछले दिनों जब अचानक देशभर में ये फिजा फैलने से राजनीति गर्मा गई थी कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। ऐसे में सैयद जाफर ही वो नेता हैं, जन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों को निराधार बताते हुए देशभर में उड़ रही चर्चाओं का खंडन किया था। ऐसे में आखिर कांग्रेस में ऐसा क्या हुआ कि, जिस पार्टी को न छोड़ने पर कमलनाथ को पार्टी का वफादार बताने वाले सैयद जाफर अब खुद पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं।