वहीं बात करें देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की तो पार्टी ने भी अपने दर्जनों वीवीआईपी नेताओं के दौरे सेट कर दिए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, योगी आदित्य नाथ, अनुराग ठाकुर समेत कई नेता राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बड़े रोड शो और सभाओं को संबोधित करेंगे। इसपर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने दावा किया कि राहुल गांधी की प्रदेश के निकली न्याय यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।