1- सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे।
2- 2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे।
3- हर ग्राम पंचायत में नए पद निर्मित कर भरेंगे।
4- प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
5- प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 फीसदी छूट देंगे।
6- पिछले 18 वर्षों से लंबित भर्तियां - शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि की भरेंगे।
7- युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000/- रूपए हर महीने आर्थिक सहायता देंगे।
8- भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाएंगे।
9- मध्य प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत करेंगे।
10- उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।