26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ ने सीएम से पूछा छठवां सवाल

समृद्ध मप्र अभियान को लेकर पूछा सवाल....

2 min read
Google source verification
cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान पर तंज कसते हुए छटवां सवाल किया है । कमलनाथ ने कहा कि वे समृद्ध प्रदेश के लिए आइडिया भेज रहे हैं, इस बात में कोई संदेह नहीं कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक संसाधन और नागरिकों की इच्छा शक्ति प्रचुर मात्रा में है लेकिन शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश समृद्ध नहीं बन पाया।


कमलनाथ ने सीएम से कहा कि सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च कर बेटी बचाओ के नारे से अपनी छवि चमका ली लेकिन बेटियों की किस्मत पर अपराधियों और अराजक तत्वों का ग्रहण लगा दिया। बच्चों के मामा का मुखौटा लगाकर बच्चों को कुपोषण के कालचक्र में फंसा दिया।

आदिवासियों को दिया कैंसर युक्त जूता...

विज्ञापन देकर किसान पुत्र के नाम पर प्रसिद्धी पा ली लेकिन किसान की किस्मत में आत्महत्या का सूखा लिख दिया। यहां तक कि फसलों के दाम मांगने पर किसान के सीने को छलनी तक करवा दिया। आदिवासियों को कैंसर युक्त जूतों से नवाज दिया।

विरोध के कारण बंद की जनआशीर्वाद यात्रा...

कमलनाथ ने कहा कि सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा मजाक बन गई थी। सीएम ने विपरीत हालातों को भांपते और लोगों के विरोध को देखते हुए यह यात्रा अधूरी ही बंद कर दी।
कमलनाथ ने कहा यह यात्रा अभी तक 187 विधानसभा क्षेत्रों में गयी है, 43 अभी भी बाकी है। मुख्यमंत्री को जनआशीर्वाद यात्रा में जनता नदारत दिख रही थी इसीलिए यात्रा पूरी तरह फ्लाप हो गई।

अभियान को बंद कराने की शिकायत....

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से भाजपा के समृद्व मध्यप्रदेश अभियान को बंद की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस अभियान के जरिए आम जनता का डाटा एकत्रित कर रही है जो कि निजता के अधिकार का सीधा-सीधा उल्लंघन है।

भाजपा सुझाव, आइडिया मांगने का बहाना बनाते हुए जनता का व्यक्तिगत डाटा एकत्र कर भविष्य में इसका चुनाव में राजनीतिक दुरूपयोग कर सकती है।