19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कमलनाथ ने कहा-सॉफ़्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है, हम सब धर्म प्रेमी; बीजेपी के पेट में दर्द क्यों

कमलनाथ ने कहा-सॉफ़्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है, हम सब धर्म प्रेमी; बीजेपी के पेट में दर्द क्यों

कमलनाथ ने कहा, हम चुनाव आयोग को निष्पक्षता के लिए मदद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 5 Oct 2018, 3:04 PM IST

kamalnath

कमलनाथ ने कहा-सॉफ़्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है, हम सब धर्म प्रेमी; बीजेपी के पेट में दर्द क्यों

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सॉफ्ट हिन्दुत्व के मुद्दे पर कहा, “सॉफ़्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है, हम सब धर्म प्रेमी हैं। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते, जब हम मंदिर जाते हैं तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द होता है? क्यों दर्द होता है? क्या भाजपा हमसे ज़्यादा धर्म प्रेमी है? क्या भाजपा ने धर्म का ठेका लिया है।” इसके साथ-साथ उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट के मामले में चुनाव आयोग को भी चुनौती दी। कमलनाथ ने कहा, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो भी कहा है, उसे साबित करें चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित कर रहा है। अगर उन्हें एफआईआर करानी है तो वह करें।

कमलनाथ ने कहा, हम चुनाव आयोग को निष्पक्षता के लिए मदद कर रहे हैं। अगर हमारी वोटर लिस्ट गलत थी तो आयोग ने लिस्ट से २४ लाख लोगोंके नाम क्यों हटाए। 31 जुलाई को जारी की गई लिस्ट में 24 लाख नाम हटाए गए हैं। जब हमारी शिकायत ग़लत थी तो क्यों नाम हटायें? हमने सीडी सार्वजनिक तौर पर उन्हें सौंपी। हमने चुनाव आयोग से मांग की थी कि हमें मतदाता सूची टेक्स्ट प्रारूप में दी जाए, लेकिन हमें फोटो प्रारूप में दी गई। जबकि राजस्थान को टेक्स्ट प्रारूप में दी गयी। कमवनाथ ने कहा, हमने शिकायत फर्जी वोटर्स को लेकर ही की थी। हमारी मांग के बावजूद हमें यह सूची नहीं दी गयी।


क्या है मामला: फर्जी वोटर लिस्ट के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कहा, कांग्रेस ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को लेकर जो दस्तावेज दिए हैं, वे मनगढ़ंत हैं। इलिए उनके खिलाफ कर्ट क गुमराह रने का केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि यह वोटर लिस्ट हमें एक निजी बेबसाइट के जारिए मिली है।