23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर भद्रा का साया, बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इस बार वरीयान, व्याघात, धूम्र और व्यतिपाल योग बना रहे हैं......
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 16 Oct 2024, 10:44 AM IST

Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। ज्योतिष मठ संस्थान संचालक पंडित विनोद गौतम ने बताया कि करवा चौथ के दिन इस बार वरीयान, व्याघात, धूम्र और व्यतिपाल योग बना रहे हैं, जो कि इस दिन को और भी खास बना देते हैं।

करवाचौथ के मद्देनजर बाजार गुलजार होने लगे हैं। महिलाएं बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, गिफ्ट कार्नर, सराफा बाजार, कॉस्मेटिक शॉप और कपड़ा मार्केट के अलावा करवा और पूजा की सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


ये रहेंगे शुभ मुहुर्त (Karwa Chauth 2024 Tithi)

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि: 19 अक्तूबर 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी।

तिथि का समापन: 20 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को रखा जाएगा। इसे ही शुभ मुहुर्त माना जाएगा।

करवाचौथ पर भद्रा का साया

ज्योतिष गणना के मुताबिक करवाचौथ पर भद्रा का साया सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06:47 तक रहेगा

करवाचौथ के मंत्र

श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः

‘मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’
‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।