19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karyakarta Mahakumbh: 444 से 40 हो गए लेकिन अहंकार नहीं गया : पीएम मोदी

Karyakarta Mahakumbh: 444 से 40 हो गए लेकिन अहंकार नहीं गया : पीएम मोदी

5 min read
Google source verification
modi bhopal

Karyakarta Mahakumbh: 444 से 40 हो गए लेकिन अहंकार नहीं गया : पीएम मोदी

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस महाकुंभ में ऊर्जा से भरे लाखों लोग नजर आ रहे हैं। हम इतने भाग्यवान हैं कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सेवा करने का सौभाग्य मिला। ऐसा सौभाग्य इरादे से जीने वालों के भाग्य में नहीं होता। जो मां भारती की सेवा करते हैं जनता को जो परिवार मानते हैं। हर दुखी का दुख बांटने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को ये सौभाग्य मिलता है।

सबसे बड़ी पार्टी और इसका कार्यकर्ता होना गर्व

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और इसका कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। आज पंडित दीनदयाल की जयंती है। शायद विश्व में हमीं एक ऐसी पार्टी हैं जिस पार्टी की विचारधारा के एक शब्द में जाना जाता है। वह है एकात्म मानववाद। दुनिया में कोई भी पार्टी मानववाद से जुडकर काम रही हो ऐसा मैंने नहीं सुना। हम अकेले हैं जो मानवता के मुद्दे पर काम कर रहे हैं।

गत वर्ष हम दीनदयाल की जन्मशती मना रहे थे। हमने काम निर्धारित किए और हर पार्टी कार्यकर्ता व नेता ने उन कार्यों को किया। दीनदयाल जी का चिंतन हमारी प्रेरणा है। मप्र में भाजपा की संगठन की धरातल बहुत मजबूत है। कुशाभाऊ के जमाने से जड़े इतनी गहरी हैं कि आज विशालवटवृक्ष बन गया है। पिछले अनेक वर्षों से यहां 25 सितंबर को कार्यकर्तांओं का सम्मेलन होता रहा है।

नेताओं और बलिदानियों का हम पर कर्ज

मुझे फिर एक बार आपके बीच आने का अवसर मिला है। लेकिन एक फर्क है। पहले जब भी आए तब अहसास होता था कि जिस महापुरुष की यह धरती है वो अटल बिहारी वाजपेयी आज नहीं हैं। हम कार्यकर्ताओं पर सभी नेताओं और बलिदानियों का हम पर कर्ज है। महापुरुषों ने देशवासियों को एक करने का सपना लेकर जीवन खपाया। हम सब पर इनका कर्ज है। कर्ज चुकाने का अवसर हम नहीं जाने देंगे।

बर्बादी आई उससे मुक्त कराना भाजपा की जवाबदारी

आजादी के बाद देश तीन महापुरुषों को कभी भूल नहीं सकता। महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय। तीनों महापुरुष हर देशवासी को साथ लेकर विकास की बातें कहते थे। यह हमारा सौभाग्य है। हम समन्वय में विश्वास करते हैं। सबका साथ सबका विकास सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। उज्ज्वल भारत के भविष्य के लिए। ये हमारा मार्ग है। समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूट जाए। सबकों आगे लाने के लिए हम योजनाओं के साथ काम कर रहे हैं। हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति ने हमारे समाज को दीमक की तरह तबाह कर दिया है। आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आई उससे मुक्त कराना भाजपा की जवाबदारी है। देश को टुकड़ों में बांटने का पाप जो किया गया है उसको दूर करना है।

सबका साथ सबका विकास ये अनिवार्य मंत्र बन गया है। आपसे आग्रह है। कांग्रेस की सरकार ने पहले मध्य्रपदेश का भला चाहा होता तो काम तो पहले भी हो सकता। भाजपा की सरकारेां को यहां कठिनायी क्या रहीं जब जब भी भाजपा सरकार बनीं तब केंद्र की कांग्रेस सरकारों ने दुश्मनी का भाव पाल कर काम किया। सरकार के प्रति ही नहीं यहां की जनता के प्रति भी। क्या ऐसे षडयंत्रों से मध्यप्रदेश को बचाना चाहिए कि नहीं। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। इस चुनाव के अंदर उन्हें धरती दिखा देनी चाहिए।

हर तरह की रैंकिंग में मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में नंबर 1

मुझे सेवा करने का मौका चाहिए। आने वाले 5 साल दिल्ली सरकार और मध्यप्रदेश की सरकार मिलकर नई छलांग लगाएंगे। हर तरह की रैंकिंग में मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में नंबर 1 है। जो पार्टी सवा सौ साल से भी बड़ी हो। जिस पार्टी के पास इतने अनुभवी नेता हैं। इतने साल देश पर शासन किया हो। ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी पार्टी सूक्षमदर्शी यंत्र से देखनी पड़ती है कि देश के किसी कोने में बची है या नहीं बची। जरा आत्मचिंतन करो। हम भी कभी हारे थे। हमने अपने भीतर झांका।

444 से 40 हो गए लेकिन अहंकार नहीं गया : मोदी

संकल्प लिया। देश की जनता को विश्वास दिलाया और आज जनता हम पर भरोसा कर रही है। 444 से 40 हो गए लेकिन अहंकार नहीं गया। कोई चाय वाला कोई गरीब का मां का बेटा शिवराज या योगी जी वो गद्दी पर नहीं बैठ सकता ऐसा सोचते हैं। गठबंधन पराजय के भय से पैदा हुआ है। असफलता नहीं मिलती तो कांग्रेस इतनी अहंकारी है कि कभी गठबंधन नहीं करती। यह हाल हो गया सवा सौ साल पुरानी पार्टी का। यदि आत्मचिंतन किया होता तो आज हर किसी की गोद में बैठने की नौबत न आती। अगर उनके नसीब में बर्बादी लिखी है तो मुझे और आपको रोने की क्या जरूरत है।

हमारा मंत्र है मेरा बूथ सबसे मजबूत

हमारा रास्ता है संगठन में शक्ति है। हम झूठा प्रचार नहीं करते। आज दुनिया में हिंदुस्तान का लोहा माना जा रहा है। आज मैं आपसे कहने आया हूं। लेकिन चुनाव जीतने का मंत्र भी साथ है। हम धनबल से चुनाव नहीं लड़ते हम जनबल से आगे बढ़ते हैं। ये काम कायकर्ता करता है। हमारा मंत्र है मेरा बूथ सबसे मजबूत। जातिवाद का जहर फैलाया जाए। पर मैं मेरे बूथ में भाजपा का झंडा झुकने नहीं दूंगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र लेकर चला। आप कर सकते हो। कांग्रेस के पास ऐसे समर्पित लोग कहा हैं। ये विजय मध्यप्रदेश के लोगों के लिए है।

इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक मंजूर नहीं

अगड़े और पिछड़ों का भेद देश का भला नहीं करेगा। हमें सबका साथ सबका विकास से देश को आगे बढ़ाना है। देशवासी ही हमारा परिवार है। दल से बड़ा देश है। वाजपेयी जी आज नहीं है उनकी स्मृतियां हैं। वे नेता जो जेल चले गए पर कांग्रेस के सामने झुके नहीं। उनकी प्रेरणा हमारे साथ है। हर महिला राजमाता की प्रेरणा लेकर निकलेगी। दुनिया के इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक मंजूर नहीं है। लेकिन यहां वोट बैंक की राजनीति के कारण मुसलमान बहनों की चिंता नहीं की जा रही है। यह वोट बैंक की राजनीति का विकृत रूप है।

अब कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है। मिल भी जाए तो संभव होता नहीं दिख रहा है। अब देश के बाहर समर्थन खोजा जा रहा है। क्या सत्ता खोने के बाद आपने संतुलन भी खो दिया। ये कांग्रेस पार्टी बोझ बन गई है। ऐसे लोगों से देश को बचाना जागरूक नागरिकों का कत्र्तव्य है।
हमारा बूथ हम हारने नहीं देंगे ये संकल्प लेकर चलें।

2001 से मैं आया हूं : मोदी

विरोधियों सुन लो.. 2001 से मैं आया हूं। आपने पूरी ताकत लगा दी मेरे खिलाफ। हर तरह की गालियां दीं। आपने जितना कीचड़ उछाला कमल उतना ज्यादा खिला है। आपके प्रयोग देश की जनता के गले नहीं उतरे। आइए विकास के मुददे पर बहस करें। विरोध करो विकास के लिए। रूदन करो तो विकास के लिए। पर सरल रास्ता है कीचड़ उछालो। जितना उछालोगे उतना ही कमल खिलेगा।