26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया पार्टनरशिप के कारण शराब मामले में गिरफ्तार हुए केजरीवाल, दिग्विजयसिंह का बड़ा बयान

Kejriwal arresting - Kejriwal partnership with Digvijay Singh शराब घोटाला केस में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एमपी के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजयसिंह की पार्टनरशिप की बात सामने आई है।
2 min read
Google source verification
kejri.png

केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे हमारे पार्टनर बन गए

Kejriwal arresting - Kejriwal partnership with Digvijay Singh दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की देशभर में चर्चा हो रही है। कोई इस कार्रवाई पर दुख जता रहा है तो कोई कानून का हवाला देते हुए इसे उचित भी ठहरा रहा है। शराब घोटाला केस में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एमपी के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजयसिंह ने चौंकानेवाली बात कही है। दिग्विजयसिंह ने कहा कि इंडिया पार्टनरशिप के कारण केजरीवाल गिरफ्तार हुए हैं।

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता

अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद केंद्र सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। दिग्विजयसिंह ने भी इस मामले में बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इसे केजरीवाल की इंडिया पार्टनरशिप का नतीजा बताया।

दिग्विजय का कहना है कि केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे हमारे पार्टनर बन गए। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का पार्टनर बनने के कारण केजरीवाल को यह सजा दी जा रही है। दिग्विजय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दुख जताया और इसे केंद्र सरकार का षडयंत्र भी करार दिया।

यह भी पढ़ें—पिता और भाई का कत्ल कर गुलछर्रे उड़ा रही बेटी, प्रेमी के साथ पहुंची इस महानगर

दिग्विजय सिंह का कहना है कि बीजेपी की केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के पार्टनर हो गए है जिससे बीजेपी डर गई है। केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुके हैं। इसके साथ ही कई अन्य दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस से समझौता कर चुनाव लड़ रहे हैं। यही कारण है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर ईवीएम से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जानेवाले नेताओं को लालची कहा। उन्होंने इन नेताओं के बारे में कहा कि कांग्रेस ने उन्हें सबकुछ दिया लेकिन जब पार्टी को जरूरत है तब ये चले गए। उन्होंने धार भोजशाला मुद्दे को भी लोकसभा चुनाव में राजनैतिक लाभ लेने का हथकंडा करार दिया।

यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा