भोपालPublished: Nov 02, 2021 06:18:56 pm
Subodh Tripathi
भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट और जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया...।
भोपाल। मध्यप्रदेश में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में स्थिति लगभग साफ हो गई है। खंडवा लोकसभा में ज्ञानेश्वर पाटिल जीत की ओर है। वे 80 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। इनके अलावा जोबट और पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने भी कब्जा जमा लिया। यहां दोनों ही विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे से छीन ली। जबकि रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस काबिज हो सकी। कोरोना की दूसरी लहर में निधन के बाद यह चारों ही सीट खाली हो गई थी।