लाड़ली बहना योजना के पैसे बहनों के खाते में महीने की 10 तारीख को पहुंचते हैं। इस बार रक्षाबंधन को देखते हुए भी 15वीं किस्त के पैसे लाड़ली बहनों के खाते में जल्दी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बता दें कि, हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन जुलाई में भी 5 जुलाई को, जून में 6 तारीख को, मई में 4 तारीख और अप्रैल में 5 तारीख को तय समय से पहले ही किस्त भेज दी गई थी।