2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन पर चल रही खुदाई, यात्री हो रहें परेशान

स्टेशन पर चल रही खुदाई, यात्री हो रहें परेशान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Apr 2018, 1:23 PM IST

railway

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल यहां की खूबसूरती के लिए विख्यात है। यहां का बड़ा तालाब, छोटा तालाब, पुराना भोपाल जो मुगज कालीन युग के लिए जाना जाता है। ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, मानव संग्राहलय, भीम बैठिका आदि यहां की खूबसूरती के लिए जाने जाते है।

भोपाल की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। भोपाल की खूबसूरती के लिए कहे गए चंद शब्द, यहां की खूबसूरती के साथ नयाय नहीं कर पाएंगे।

यहां की हरियाली सभी को अपनी और आकर्षित करती हैं। बारिश के मौसम में भोपाल का एक अलग ही रंग नजर आता है। यही कारण है कि जो यहां एक बार आता है, वो यही का होकर रह जाता है।

फिर भी भोपाल के कुछ जगहें ऐसी है जो हमें सोचने पर मजबूर करती है। इस हिस्सों पर शायद सरकार की नजर भी नहीं जाती। उन्हीं हिससों में से एक है भोपाल का रेल्वे स्टेशन।

भोपाल रेल्वे स्टेशन का प्लेट फार्म नम्बर छ: की हालत बहुत ही बदहाल है। यहां रेल्वे आॅथोरिटी द्वारा खुदाई तो की गई। पर, उसकी भरपाई करवाना भूल गई। खुदाई क्यों की गई है इसके कारणों पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा हैं।

लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
प्लेट फार्म नम्बर छ: से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए वहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।

प्लेट फार्म पर कुछ बुजुर्ग यात्री भी होते है। उन्हें घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। खासकर गर्मी के मौमस में इस तरह की अवयवस्थाओ के चलते यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेल्वे आॅथोरिटी द्वारा नहीं की जा रही मरम्मत
भोपाल रेल्वे स्टेशन के छ: नम्बर प्लेट फार्म पर अभी तक रेल्वे आॅथोरिटी द्वारा मरम्मत नहीं करवाई गई है। यही कारण है कि प्लेट फार्म की हालत बदहाल स्थिती में है।