शहर में भले ही पुलिस अधिकारी महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए वी-केआर यूनिट, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शहर में मनचलों और संदिग्धों की धरपकड़ करने की बात कर रही हो, लेकिन आरोपियों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। इसकी बानगी शाहपुरा इलाके में तीन दिन पहले हुई छेड़छाड़ की वारदात को देखने में मिल रही है। यहां मनचले द्वारा सरेरा पीडि़ता से छेडछाड़ की थी, जिसमें पीडि़तो को सिर में गंभीर चोट लगी थी। हालांकि पुलिस ने दिन के अंदर ही आरोपी को पकड़कर उसका सरेराह जुलूस निकाला।