scriptMP Corona Update : 48351 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1159 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 48351 and 1159 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update : 48351 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1159 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर बुधवार रात को कोरोना के 976 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 48351 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1159 हैं।

भोपालAug 20, 2020 / 03:18 am

Faiz

MP Corona Update

MP Corona Update : 48351 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1159 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1159 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 48351 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 179 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 346 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 114 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 252 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1159 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- अजब गजब : MP में बन रही हैं इम्यूनिटी बूस्टर साड़ियां, प्राचीन हर्बल मसालों से होती हैं ट्रीट


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में रिकॉर्ड 179 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10370 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3277 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 346 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 6747 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- 70 फीसदी मोबाइल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम को नहीं करते अपडेट, एक्सपर्ट से जानें फायदे


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 114 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8686 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 252 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 70593 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1375 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना से भी खतरनाक और जानलेवा है ये बीमारी, हर साल ले लेती है लाखों लोगों की जान


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1487 हो गई है। जिले में अब तक 76 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 195 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1911 हो चुकी है। यहां 11 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1788 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 112 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3589 हो गई है। शहर में अब तक 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 2816 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 746 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 926 हो गई है। इनमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 717 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 168 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 296 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 135 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 154 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 556 हो गई है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 465 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 76 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 554 हो गई है। इनमें से 10 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 417 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 127 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 524 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 473 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 531 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 504 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 265 हो चुकी है। जबकि, 57 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 1813 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 759 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 360 हो चुकी है। इनमें से 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 235 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 113 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 103 हो चुकी है। इनमें से 56 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 47 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 586 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 473 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 101 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 681 हो गई है। 15 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 524 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 142 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 120 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 56 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 466 हो गई है। इनमें से 4 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 355 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 107 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 44 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 27 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 556 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 417 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 129 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 139 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 94 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 40 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 277 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 177 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 98 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 117 हो चुकी है। इनमें से 88 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 107 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 199 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 156 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 42 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 963 हो चुकी है। इनमें 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 823 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 130 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 370 हो गई है। इनमें से 6 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 273 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 440 हो चुकी है। इनमें से 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 391 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 295 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 205 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 415 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 264 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 370 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 276 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 460 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 96 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 84 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 273 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 218 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 49 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। इनमें से 12 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 264 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 102 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 217 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 712 हो गई है। इनमें 20 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 622 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 70 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 34 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 38 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 846 हो गई है। इनमें 9 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 726 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो गई है। इनमें, 101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 422 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 340 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो गई है। इनमें से अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 258 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 105 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। इनमें से 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 313 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 21 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 290 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 241 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 339 हो गई है। इनमें से 9 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गई हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 158 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Bhopal / MP Corona Update : 48351 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1159 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो