
Sarkari Naukri
भोपाल। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या सरकारी नौकरी चाहते हैं। तो अभी कई विभागों में अलग अलग योग्यता के आधार पर वैकेंसी निकली हुईं हैं। जहां आप अप्लाई Apply कर सकते हैं।
यहां हम आपको 9 विभागों की वैकेंसी के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 8वीं, 10वीं पास से लेकर स्नातक व एमबीबीएस तक की योग्यता पदों के आधार पर मांगी गई है।
यहां निकली हैं वैकेंसीज...
1. HCL Apprentice Recruitment 2020: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 8वीं पास के लिए निकली भर्ती...
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 है।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ( Hindustan Copper Limited : एचसीएल) ने ट्रेड अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन मोड द्वारा ही किया जाना है।
ट्रेड वार पदों का विवरण...
इलेक्ट्रीशियन - 20
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 02
मैकेनिक डीजल - 11
वेल्डर (G&E)-14
फिटर - 14
टर्नर - 06
रेफ्रीजरेशन व एयर कंडीशनिंग मैकेनिक -02
ड्राफ्टमैन मैकेनिक - 03
ड्राफ्टमैन सिविल - 01
सर्वेयर - 05
कारपेंटर -03
प्लंबर - 02
मेसन - -01
टेलीकॉम मैकेनिक - 02
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट - 02
शॉटफायरर /ब्लास्टर (माइंस)- 14
मेट ( माइंस ) -18
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उम्मीदवार ने 10+2 प्रणाली से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो तथा आवेदक NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा:
31 जनवरी 2020 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक न हो। वहीं अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 5 वर्ष की छूट, ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट और विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
स्टाइपेंड : चयनित उम्मीदवारों को नियमनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
यहां अप्लाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसमें चयनीत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। वहीं लिखित परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
लिखित परीक्षा की तिथि और समय: 29 मार्च 2020
लिखित परीक्षा केंद्र का विवरण: DAV HCL Public School Malanjkhand:, Malanjkhand Copper Project, District- Balaghat- (Madhya Pradesh)- 481116.
ऐसे करें आवेदन...
आवेदन करने वाले उम्मीदवार निधारित फ़ॉर्मेट में अपने आवेदन फॉर्म भरें व उसके साथ समस्त शैक्षिक और टेक्नीकल योग्यताओं के अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ दो नवीनतम फोटो को संलग्न करके भेजें। अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 है।
आवेदन फॉर्म पहुंचने का पता : प्रबंधक (एचआर),हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड,मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट,तहसील: -बीरसा,पी.ओ.- मलंजखंड,जिला बालाघाट,मध्य प्रदेश -481116
2. SAIL Bhilai स्टील प्लांट ने जारी किए कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड...
SAIL भिलाई स्टील प्लांट की ओर से टेक्नीशियन सर्वेयर, फिटर आदि पदों पर भर्ती होने के लिए होने वाली सकली /पीएटी /ड्राइविंग टेस्ट का कॉल लेटर जारी कर दिया है। इन पदों के लिए परीक्षा तिथि 2 से 7 मार्च 2020 है।
भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), भिलाई इस्पात संयंत्र ने सर्वेयर, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) फिटर, फायर कम फायर इंजन ड्राईवर, सब फायर स्टेशन ऑफिसर, फार्मासिस्ट ट्रेनी, जूनियर स्टाफ नर्स ट्रेनी, माइनिंग मेट, मैनिंग फोरमैन, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन बायलर ऑपरेटर, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन हेअर्थमैन, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन ड्रिल ऑपरेटर, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) इलेक्ट्रीशियन , अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) वेल्डर, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) इलेक्ट्रानिक्स, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) इंस्ट्रूमेंट, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) केमिकल, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) मेटलर्जी, अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) मैकेनिकल के पदों पर भर्ती के लिए स्किल टेस्ट / पीएटी और ड्राइविंग टेस्ट के लिए लेटर जारी कर दिया गया है।
जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त पदों में से किसी भी पद पर भर्ती होने के लिए 21 जनवरी 2020 को आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और वे इस परीक्षा में स्किल / पीएटी / ड्राइविंग टेस्ट के लिए सफल घोषित किये गए हैं। उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके तहत भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), भिलाई इस्पात संयंत्र उपरोक्त वर्णित विभिन्न पदों के लिए स्किल टेस्ट / पीएटी / ड्राइविंग टेस्ट को 2 मार्च 2020 से 7 मार्च 2020 तक आयोजित करेगा। इन पदों के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 21 फरवरी 2020 7 मार्च 2020 तक सक्रिय रहेगा। इस बीच अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि के माध्यम से कभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके तहत भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), भिलाई इस्पात संयंत्र उपरोक्त वर्णित विभिन्न पदों के लिए स्किल टेस्ट / पीएटी / ड्राइविंग टेस्ट को 2 मार्च 2020 से 7 मार्च 2020 तक आयोजित करेगा। इन पदों के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 21 फरवरी 2020 7 मार्च 2020 तक सक्रिय रहेगा। इस बीच अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि के माध्यम से कभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में ही उनके परीक्षा केंद्र का पता, नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय आदि का विस्तृत विवरण दिया रहेगा।
3. मद्रास हाईकोर्ट, असिस्टेंट पद परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी - Madras High Court Admit Card 2020 Released:
मद्रास हाईकोर्ट ने असिस्टेंट / रीडर / एग्जामिनर पदों के लिए होने वाले डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज़ कर दिये हैं। वे सभी उम्मीदवार जो असिस्टेंट पद के डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिएमद्रास हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विवरण...
असिस्टेंट / रीडर / एग्जामिनर पदों के लिए डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट 25/26फरवरी 2020 को निर्धारित किया गया है, ऐसे में अभ्यर्थी निर्धारित समय के अनुसार डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय ने असिस्टेंट -119 पद, रीडर / एक्जामिनर - 142 पद, जेरोक्स ऑपरेटर - 7 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर - 76 पद और टाइपिस्ट - 229 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। असिस्टेंट, रीडर / एक्जामिनर, ज़ेरॉक्स ऑपरेटर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और ओरल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड...
मद्रास उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले होमपेज पर दिये अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं। वहां उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा हो, "Intimation Letter for Certificate Verification & Physical Fitness Form for the posts of Assistant (to be held on 25.02.2020) and Reader/Examiner (to be held on 26.02.2020"।
इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जायेगी, जिस पर आपको अपने सभी जरूरी क्रेडेंशियल्स डालने होंगे। इतना करते ही एडमिट कार्ड दिख जायेगा। इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
4. NCL 10वीं पास के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली वैकेंसी - Northern Coalfields Ltd Recruitment 2020 :
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने ड्रैगलाइन ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डोजर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), फावड़ा संचालक (प्रशिक्षु), पे लोडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), क्रेन ऑपरेटर (प्रशिक्षु), ड्रिल ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती होने की इच्छा रखते हैं वे अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 16 मार्च 2020 से 30 मार्च 2020 के मध्य कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
रिक्तियों की कुल संख्या – 307 पद
पदों का विवरण
ड्रैगलाइन ऑपरेटर (प्रशिक्षु) - 09 पद
डोजर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) - 48 पद
ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) – 11 पद
डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) – 167 पद
फावड़ा संचालक (प्रशिक्षु) – 28 पद
पे लोडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) – 06 पद
क्रेन ऑपरेटर (प्रशिक्षु) – 21 पद
ड्रिल ऑपरेटर (प्रशिक्षु) – 17 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16-03-2020 को 00:01 बजे से
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30-03-2020 को 11:45 बजे तक
आयु सीमा: 30 मार्च 2020 को आवेदक की उम्र निम्नानुसार होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईएसएम / विभागीय उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जायेगी।
अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए: रु. 500 / - मात्र
एससी / एसटी / ईएसएम / विभागीय उम्मीदवारों के लिए: कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं है।
नोट:आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी NCL की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें।आवेदन इन चार चरणों में पूरा होगा।
रजिस्ट्रेशन,शुल्क का भुगतान,अप्लाई,सबमिशन...
5. AIIMS जोधपुर में वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन : AIIMS Jodhpur Recruitment 2020:
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस AIIMS , जोधपुर odhpur ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। एम्स जोधपुर ने फील्ड वर्कर, अनुसंधान अधिकारी (चिकित्सा), ब्लॉक समन्वयक, डीईओ आदि के 14 पदों पर आवेदन मांगे हैं, चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
इन पदों के लिये साक्षात्कार 03 और 04 मार्च 2020 को आयोजित होंगे।
वैकेंसी विवरण –
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, जोधपुर में निकली वैकेंसीज़ का विवरण इस प्रकार है।
अनुसंधान अधिकारी (चिकित्सा) – 01 पद
ब्लॉक समन्वयक – 03 पद
टेलीमेडिसिन सपोर्ट स्टाफ – 01 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर – 01 पद
मेडिकल सोशल वर्कर / फील्ड वर्कर - 08 पद
शैक्षिक योग्यता –
AIIMS जोधपुर में निकले इन पदों के लिये शैक्षिक योग्यता भी अलग-अलग है। हर पद के लिये पात्रता आदि के विषय में विस्तार से जानने के लिये संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे करें एप्लाई –
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पूरे भरे हुए आवेदन पत्र साथ में सभी रेलिवेंट डॉक्यूमेंट्स लगाकर बताए गए पते पर समय से पहुंच जाएं। इनके अलावा सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी भी साथ ले जाना न भूलें। आपके अनुभव, उम्र, शैक्षिक योग्यता आदि को लेकर जो भी प्रमाण-पत्र आपके पास हों, उन्हें संग ले जाएं।
पते पर 03 और 04 मार्च 2020 को सुबह नौ बजे पहुंच जाना है।
ये हे पता : अनुसंधान अनुभाग, कमरा नं. सी - 116, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज भवन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर।
6. SLPRB असम पुलिस ग्रेड फोर परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड हुआ रिलीज - SLPRB Assam Police Grade IV Admit Card 2020 Released :
स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने ग्रेड फोर पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार राउंड के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिये हैं। इन्हें वहां से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एसएलपीआरबी असम पुलिस ग्रेड फोर पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- पर उपलब्ध अपना एडमिट कार्ड, साक्षात्कार के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
7. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए निकाली वैकेंसी - PSSSB Recruitment 2020 :
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने कूपन क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर, वर्क मिस्त्री, एसी मैकेनिक, प्लम्बर, कारपेंटर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाइन मोड़ में 6 मार्च तक भेज सकते हैं.
8. सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी - West Bengal Health Recruitment 2020 :
पश्चिम बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट के पदों पर नोटीफिकेशन नंबर 387 के अंतर्गत वैकेंसी निकाली है। इन मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिये आवेदन प्रक्रिया आदि के विषय में जानने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
9. पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय में सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट की भर्ती, ऐसे करें आवेदन - NEHU Section Officer Assistant Recruitment 2020 :
पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय शिलांग में सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट पदों के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से निर्धारित फॉर्म में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रिक्तियों की कुल संख्या – 09 पद
पदों का विवरण
सेक्शन ऑफिसर – 03
असिस्टेंट – 06
पात्रता मापदंड : शैक्षिक योग्यता :
सेक्शन ऑफिसर (अनुभाग अधिकारी) के लिए - स्नातक + सरकारी / अर्धसरकारी/ स्वायत्त संस्थान से प्रशासनिक/ प्रारंभिक लेखा में कार्य करने का 10 वर्ष का अनुभव+ कम्प्यूटर में काम करने की योग्यता।
असिस्टेंट के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि + सचिवालय / कार्यालय /प्रशासनिक क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्यानुभव।
आयु सीमा: अनुभाग अधिकारी और असिस्टेंट के पदों पर अप्लाई करने वाले आवेदकों की आयु 16 मार्च 2020 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 43 वर्ष, एससी /एसटी के लिए आधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।
वेतनमान :
सेक्शन ऑफिसर (अनुभाग अधिकारी) के लिए - रु. 44900-142400/-
असिस्टेंट के लिए – रु. 35400-112400/-
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी के लिए – रू. 1000/-
एससी /एसटी के लिए – रू. 500/-
महिला / विकलांग के लिए – कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया:लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन...
विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप / आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें. उसके बाद उसे प्पोर्ण रूप से भरकर निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद jobs@nehu.ac.in पर इमेल करें।
नोट:उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के समय अपनी योग्यता संबंधी मूल दस्त्वेजों को प्रस्तुत करना होगा, शैक्षिक योग्यता संबंधी मूल दस्तावेजों के न होनेपर लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 Feb 2020, 2:52 PM IST
Published on:
26 Feb 2020, 2:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




