
Monsoon Trend: ज्योमैट्रिक और बोहो प्रिंट में छाते, गर्ल्स के बीच हो रहे ट्रेंडी
भोपाल। बारिश के शुरू होते ही मार्केट में छातों की डिमांड बढ़ जाती है। इसी कारण विभिन्न ब्रांड्स भी एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते अवेलेबल कराते हैं। इन दिनों भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में कार्टून कैरेक्टर से लेकर बोहो, फ्लोरल, ज्योमैट्रिक आदि प्रिंट में छाते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही लड़कियों के लिए छातों का खास कलेक्शन भी बाजार में उपलब्ध है। लोग अब सिर्फ सामान्य काले छाते से अलग फैशन सेंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर और प्रिंटेड छातों को कैरी कर रहे हैं। नए छातों में विंड प्रूफ इंवर्टेड फोल्डिंग अम्ब्रेला भी लोगों की पसंद बन रहे हैं जो तेज हवा चलने पर उल्टे भी फोल्ड करके बंद किए जा सकते हैं। इनमें दोनों तरफ लेयर होती है जिससे बारिश में इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है।
बोहो, पोल्का डॉट और फ्लोरल का ट्रेंड
ट्रेंडी और डिजाइनर छातों की बात करें तो फ्लोरल, बोहो, कार, लीफ, पोल्का डॉट आदि प्रिंट के छाते लोगों की खास पसंद बन रहे हैं। इसमें बोहो प्रिंट में आदिवासी आर्ट छातों की खूबसूरती को बढ़ाती है, वहीं लाइट कलर्स में फ्लोरल प्रिंट इन्हें अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसके अलावा फ्लोरल प्रिंट में ट्रांसपेरेंट अम्ब्रेला, लेस डिजाइन में ट्रांसपेरेंट अम्ब्रेला, चेक्स, लाइन और ज्योमैट्रिक प्रिंट भी खास हैं।
रेनकोट कम अम्ब्रेला
मार्केट में हैंड्स फ्री फोल्डेबल रेनकोट कम अम्ब्रेला भी है जो अपने आप में एक नई चीज है। इसे हाथ से पकडऩे की झंझट नहीं होती और बारिश आने पर जल्दी से पहना जा सकता है।
बच्चों में हिट सिंड्रेला थीम
स्कूली बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर की थीम पर अम्ब्रेला उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें बैटमैन, मिकी माउस, अलादीन, सिंड्रेला, डोरेमोन, स्पाइडरमैन जैसे कई कॉटूर्न कैरेक्टर्स की थीम पर प्रिंटेड छाते खास हैं।
Published on:
11 Jul 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
