29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update प्री-मानसून दे रहा है आगमन की सूचना, मौसम हुआ सुहावना

- रविवार को सुबह से दोपहर तक रहा शानदार मौसम- तेज हवा चली तो शनिवार शाम 5:30 बजे तक नौ डिग्री गिर गया तापमान- दिन भर गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद हल्की बौछारें- दोपहर साढ़े तीन से 5 बजे के बीच 40 किमी की रफ्तार से चली हवा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2022, 1:39 PM IST

weather_latest_update_report.jpg

,,

भोपाल। भीषण गर्मी का दंश झेल रहे भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुहावना मौसम देखने को मिला। दरअसल शनिवार शाम को बदले मौसम के मिजाज का असर साफतौर से रविवार दोपहर तक भी प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कुछ शहरों में देखने को मिला।

शनिवार शाम को अचानक आए बादल जहां एक ओर मानसून के आगमन की सूचना देते हुए प्रतीत हुए, वहीं रविवार को बदला मौसम भी इसकी पुष्टि करता दिखा।

मौसम के जानकारों के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 जून तक प्री मानसून एक्टीविटी शुरु होने की पूर्ण संभावना है। ऐसे में अभी अचानक बदले मौसम ने इसकी ग्वाही दे दी है। दरअसल प्रदेश में प्री मानसून का आगमन हर दिन किसी शहर में होता दिख रहा है। ऐसे में शनिवार के बाद रविवार और
सोमवार में भी प्रदेश के बचे हुए क्षेत्रों में प्री मानसून प्रवेश कर जाएगा।

जानकारों का यह भी कहना है कि प्री मानसून की अवधि 13 जून से 20 जून तक रहेगी, ऐसे में 20 जून से फूलफ्लैश मानसून का आगमन मध्यप्रदेश में होने का अनुमान है।

वहीं इससे पहले शनिवार को मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे शहरवासियों को शाम को थोड़ी राहत मिली। एक ओर जहां दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल नजर आए, वहीं दोपहर के बाद मौसम का अचानक मिजाज बदल गया, और हल्के बादलों के साथ-साथ कुछ समय के लिए तेज हवा भी चली, साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें हुईं। इसके कारण शाम होते होते लोगों को कुछ राहत का अहसास हुआ।

जून की शुरुआत से शहर में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। शनिवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद शहर में हुई प्री-मानसून एक्टिविटी से मौसम का नजारा बदल गया, हांलाकि इससे बहुत ज्यादा राहत तो नहीं मिल पाई, लेकिन पिछले दस दिनों की तुलना में थोड़ी सी राहत जरूर मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। शाम के समय तेज हवा, गरज चमक की स्थिति बन सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी-बौछारें
दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला। शहर के कई हिस्सों में बौछारे पड़ी, तेज हवा भी चली। इस दौरान शहर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 3:30 से 5 बजे तक तेज हवाएं भी चली। मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि इस दौरान कुछ समय हवा की अधिकतम रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटे तक पहुंच गई थी, वैसे शनिवार को औसत हवा की रफ्तार 18से 20 किमी प्रतिघंटा रही।

शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें, तेज हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2:30 बजे जहां शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री था, वहीं शाम को 5:30 बजे 31.2 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले दस दिनों में यह पहली बार हुआ है कि शाम को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा है। इसके पहले दस दिन रोजाना शाम को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक ही बना रहता था।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग