25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / नेता पत्नियां सदन में फेल, नेता पुत्रों में भाजपा से आगे कांग्रेसी

नेता पत्नियां सदन में फेल, नेता पुत्रों में भाजपा से आगे कांग्रेसी

वंशवाद में हुई लॉन्चिंग : ज्यादा संतोषप्रद नहीं रही परफॉर्मेंस- अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाने में भी खास रुचि नहीं दिखाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 24 Aug 2018, 10:05 AM IST

bjp congress mpassembly

mpelection assembly, public's unimaginable mood swings, victory

भोपाल. राजनीति में वंशवाद का सवाल एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। कई नेतापुत्र चुनावी दंगल में ताल ठोंकने को तैयार हैं, लेकिन पांच साल पहले जिन नेता पुत्रों और नेता पत्नियों की लॉन्चिंग हुई उनकी स्थिति बहुत संतोषप्रद नहीं रही है। वे विधानसभा में प्रश्न लगाने में दूसरे विधायकों से बहुत पीछे हैं। नेेता पत्नियों की परफार्मेंस बेहद खराब रही है। वहीं, कांग्रेस नेताओं के पुत्र विधानसभा में भाजपा के नेता पुत्रों की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आए।


- इस आधार पर किया आकलन
14वीं विधानसभा के 17 सत्र हुए। इनमें दो विशेष सत्र थे। कई नेता पुत्र लगभग आधे सत्रों में चुप्पी साधे रहे। विधायक एक भी बार सदन में बोलने के लिए खड़े हुए, इस आधार पर आकलन किया गया। इसके साथ विधानसभा से मिली चौथे, पांचवें, सातवें और नौंवे सत्र की जानकारी के आधार पर विधायकों के प्रश्न या ध्यानाकर्षण का आकलन किया गया।
** कांग्रेस के नेता पुत्र
सचिन यादव : ये पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के पुत्र और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई हैं। ये 12 सत्रों में बोले। पांच सत्रों में खामोश रहे। चार सत्रों में 96 प्रश्न लगाए। एक ध्यानाकर्षण और एक स्थगन भी लगाया।
हेमंत कटारे : पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के बाद उपचुनाव में जीतकर आए। 12वें सत्र में शपथ हुई। बाकी सत्रों में बोले।
सुरेंंद्र बघेल हनी : पूर्व मंत्री प्रतापसिंह बघेल के पुत्र कुक्षी से चुने गए। 12 सत्रों में बोले, लेकिन पांच में एक भी बार नहीं बोले। चार सत्रों में 66 प्रश्न लगाए। एक ध्यानाकर्षण और एक याचिका लगाई।
कमलेश्वर पटेल : पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के पुत्र। सभी सत्रों में बोले। चार सत्रों में 74 प्रश्न लगाए। अनूपरक बजट, नियम 139 नियम 267 और राज्यपाल अभिभाषण में भी बोले।
जयवर्धन सिंह : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह के पुत्र। सभी सत्रों में बोले। ध्यानाकर्षण, याचिका लगाई। अनुपूरक बजट और राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सूखे पर विशेष सत्र में भी बोले, लेकिन अपने क्षेत्र के सवाल लगाने में बहुत कमजोर। चार सत्रों में 22 प्रश्न ही लगाए।

** भाजपा के नेता पुत्र
जितेंद्र गहलोत : केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के पुत्र। 17 में से 10 सत्रों में बोले। चार सत्रों में 106 प्रश्न लगाए, लेकिन ध्यानाकर्षण, याचिका, शून्यकाल में चुप्पी साधी।
हरवंश राठौर- पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के पुत्र सदन में कमजोर साबित हुए। चार सत्रों में सिर्फ 24 प्रश्न लगाए। याचिका और ध्यानाकर्षण पर ध्यान ही नहीं दिया। 17 सत्रों में से सिर्फ नौ सत्रों में बोले।
हेमंत खंडेलवाल : वरिष्ठ भाजपा नेता विजय खंडेलवाल के पुत्र। हर सत्र में कम से कम एक बार जरूर बोले। चार सत्र में 84 प्रश्न लगाए। एक ध्यानाकर्षण भी लगाया।
अशोक रोहाणी : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के पुत्र की सदन में परफॉर्मेंस कमजोर रही। नौ सत्रों में बोले। चार सत्रों में सिर्फ 46 प्रश्न लगाए।
सत्यपाल सिंह सिकरवार : भाजपा नेता गजराज सिंह सिकरवार के पुत्र सदन में काफी सक्रिय रहे। हर सत्र में बोले। चार सत्रों में 130 प्रश्न, दो ध्यानाकर्षण और एक बार नियम 267 के तहत भी बोले।

नेता पत्नियां नहीं उतरीं खरीं
14वीं विधानसभा में चार नेता पत्नियां पहली बार चुनी गई थीं। चारों का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा। इसमें नीना विक्रम वर्मा, अनीता सुनील नायक, नीलम मिश्रा और गायत्री राजे पंवार शामिल थीं।
नीना विक्रम वर्मा : पूर्व केंद्रीय विक्रम वर्मा की पत्नी सिर्फ 10 सत्रों में बोलीं। उन्होंने चार सत्र में सिर्फ 23 प्रश्न लगाए।

अनीता नायक : भाजपा के पूर्व विधायक सुनील नायक की पत्नी को 17 में से सिर्फ नौ सत्र में बोलने का मौका मिला। उन्होंने चार सत्र में सिर्र्फ 22 प्रश्न लगाए। ध्यानाकर्षण, याचिका और दूसरी प्रक्रियाओं से दूर रहीं।
नीलम मिश्रा : भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा चुके अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा सेमरिया से विधायक चुनीं गईं। अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाने में कमजोर साबित हुईं। नौ सत्रों में बोलीं। चार सत्र में महज 11 सवाल लगाए।
गायत्री राजे पंवार : पूर्व मंत्री तुकोजी राव पंवार के निधन के बाद देवास सीट से उपचुनाव में जीतकर आईं गायत्री राजे पंवार का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। वे महज दो सत्रों में ही बोलीं। प्रश्न भी बहुत कम लगाए।