
सीडीएस के साथ शहीद अफसरों की पूरी लिस्ट, एमपी के सैनिक स्कूल से पास आउट हैं यह अफसर
भोपाल. तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ कई अफसरों और जवानों की मौत हो गई है। इन अफसरों में से कई अफसरों के मध्यप्रदेश से किसी ने किसी प्रकार से ताल्लुक था, हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे कैप्टन एमपी के ही सैनिक स्कूल से पास आउट हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रुप कैप्टन पीएस चौहान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई हैं। वे हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे, कैप्टन पीएस चौहान मध्यप्रदेश के रीवा में स्थित सैनिक स्कूल से पास आउट हुए हैं। उन्होंने यहां वर्ष 1998 तक पढ़ाई की है। इस प्रकार उनकी रग रग में मध्यप्रदेश बसा था।
तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ अन्य अफसरों और जवानों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार चल रहा है। एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर में सीडीएस और 9 अन्य यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इस हादसे में बिपिन रावत और मधुलिका रावत के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक साई तेजा और हवालदार सतपाल की मौत हुई है। हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं। उनका वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा- बहुत ही अफसोस के साथ इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है। जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के दौरे पर जा रहे थे, जहां उन्हें शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करना था। वहीं प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई।
Updated on:
9 Dec 2021, 2:41 PM IST
Published on:
9 Dec 2021, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.