script

घर में आने वाले इन अनचाहे मेहमानों के संकेतों में छिपा है- धन आने से लेकर मौत तक का पूर्व समाचार!

locationभोपालPublished: Apr 01, 2019 08:47:41 am

भूलकर भी इन संकेतों को न करें अनदेखा, जानिये कैसे और क्या देती हैं संकेत? ऐसे समझें

Signals for you

घर में आए इन अनचाहे मेहमानों के संकेत आने वाले धन से लेकर मौत तक का देते है पूर्व समाचार

भोपाल। घर में मकड़ी और मकड़ी का जाला होना सामान्य सी बात है। ऐसी मान्यता है कि घर में मकड़ी का जाला होना अच्छा नहीं होता है।

सच भी है इसे गंदगी का प्रतीक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि हमारे जीवन में होने वाली कई घटनाओं के संबंध में मकड़ी भी हमें पहले ही सूचना दे देती है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार ये बात समझ ही नहीं पाते।

वहीं दूसरी ओर घरों ये कार्यालयों में छिपकली का होना भी कोई नई बात नहीं है, पर क्या आप जानते हैं कि आपके जीवन में होने वाली फायदेमंद या हानिकारक घटनाओं के संबंध में छिपकली संकेत देती है। नहीं न, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि छिपकली का कौन सा संकेत आपको अपराजेय होने तक का संकेत देता है और कौन सा संकेत ये इशारा करता है कि आप पर भारी विपदा आने वाली है।

जानकारों के अनुसार मकड़ी की ही तरह कई बार छिपकली के संकेत का हमें अनुभव भी हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हम ये समझ ही नहीं पाते कि इस संकेत का मतलब क्या है।

इस संबंध में ज्‍योतिष विजय शास्त्री के अनुसार मकड़ी के साथ ही छिपकली का पुरुषों व महिलाओं के शरीर पर गिरना या चलना शुभ व अशुभ माना जाता है। जहां एक ओर कुछ लोग मकड़ियों को बहुत ही रहस्यमय जीव भी मानते हैं।

वहीं छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों व महिलाओं के दाहिने अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है जबकि पुरुषों के दाएं अंगों व स्त्रियों के बाएं अंगों पर गिरना शुभ माना जाता है।

इस बात का रखें खास ध्यान: जब छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो उस स्थान को पानी से धो लें या नहा लें क्योंकि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ होता है। जब वह किसी पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर आपकी त्वचा पर छोड़ देती है।

मकड़ी व छिपकली के इन संकेतों से जुड़े रहस्यों के बारे में जानकारी देते हुए हमें इन जीवों से मिलने वाले इन संकेतों के बारे में गुंजन मिश्रा बतातीं हैं कि जहां एक ओर मकड़ी और उसकी गतिविधियों का हमारे जीवन में शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार का प्रभाव पड़ता है। वहीं छिपकली भी हमें कई प्रकार से संकेत देती है। यहां तक की आपके पास आने वाले अत्यधिक धन की ओर तक छिपकली इशारा करती है।


छिपकली: ये माना जाता है इन संकेतों का है अर्थ…

1. माथे पर छिपकली के गिरने से धन मिलने की संभावना बढ़ती है।

2. दाहिने कान पर छिपकली के गिरने से गहनों की प्राप्ति होती है वहीं बायें कान पर गिर जाए तो आयु में वृद्धि होती है।

3. छिपकली का नाक पर गिरना भाग्‍योदय का संकेत होता है और मुख पर गिरने से स्वादिष्ट खाने की प्राप्ति होती है।

4. यदि छिपकली बायें गाल में गिरे तो पुराने मित्र से भेंट होती है और दाहिने गाल में गिरे तो आयु में बढ़ोतरी होती है।

5. गर्दन पर छिपकली गिरे तो प्रसिद्धि मिलती है।

6. दाहिनी आंख पर छिपकली का गिरना मित्र से भेंट का संकेत है।

7. पीठ के दाहिनी ओर छिपकली का गिरना सुख की प्राप्ति का संकेत है।

8. छिपकली दाहिने कंधे पर गिरे तो जीत हासिल होती है।

9. हाथ के दाहिने अोर छिपकली का गिरना शीघ्र लक्ष्मी प्राप्ति होना माना जाता है।

10. छिपकली का सीने के दाहिने भाग पर गिरना खुशियों के आगमन माना जाता है।

11. यदि छिपकली पेट पर गिरे तो गहनों की प्राप्ति होती है।

12. कमर के मध्य छिपकली के गिरने से धन लाभ होता है अौर नाभि पर गिरे तो इच्छाएं पूरी होती है।

13. छिपकली के दाहिनी जांघ पर गिरने से सुख मिलता है।

14. दाहिने घुटने पर छिपकली के गिरने से यात्रा का मौका मिलता है।

15. दाहिने पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ देता है।

मकड़ी के शुभ संकेत…


1- सुबह उठते ही अगर मकड़ी ऊपर चढ़ते हुए दिखे तो इसका मतलब है कि आप जल्दी ही ऊंचाई की ओर बढ़ने वाले हैं। सपने में भी अगर मकड़ी ऊपर की ओर चढ़ते हुए दिख तो यह शुभ शगुन होता है।

2- अगर आपके कपड़े पर मकड़ी चढ जाए तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आपको नए वस्त्र की प्राप्ति होगी।

3- मकड़ी के जाले में आपको अपने हस्ताक्षर या नाम की आकृति दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आने वाले दिनों में कोई बड़ा लाभ या अच्छी ख़बर मिलने वाली है।

4- मकड़ी को अगर आप जाल बुनते हुए दिखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपको जल्दी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। मकड़ी अगर सपने में भी जाल बुनते दिखे तो यह भी शुभ फलदायक होता है। लेकिन यह भी संकेत समझना चाहिए कि कोई आपको परेशान करने के लिए जाल बुनने की कोशिश भी कर रहा है।

5- सामान्य तौर पर मकड़ी का सपने में दिखने का मतलब है पैसे की प्राप्ति और अच्छा भाग्य। मकड़ियां भाग्यशाली होती हैं, लेकिन कई बार इनका यह मतलब भी होता है कि सपना देखने वाला व्यक्ति अपने आपको औरों से अलग-थलग सा महसूस करता है।

6- जब आप सपने में मकड़ी को जाल बुनते देखते हैं तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को जल्दी ही उसके कार्य की प्रशंसा या इनाम मिलने वाला है।

7- क्या आप जानते हैं कि मकड़ी हमें कुछ दिनों पूर्व ही घर में अतिथियों के आने की सूचना तक दे देती है। यदि नहीं तो हम आपको उसके इस संकेत के बारे में बताते हैं… ऐसा तब होता है जब एक छोटी मकड़ी घर के कमरे में छत से नीचे की तरफ जाला बनाती उतरती है, तो माना जाता है कि मकड़ी जहां जाला बनाती है उसी जगह का उपयोग करने वाले अतिथि का घर में आगमन होता है।

8- यदि मकड़ी उपर से नीचे उतरते हुए या तो आपके पहने हुए कपड़ों में या रखे हुए कपड़ों में चलने लगे तो ऐसे अवसर बनते हैं जिनसे आपको नए कपड़े प्राप्त होते हैं।


वहीं जब आप मकड़ी को सपने में दीवार पर चढ़ता देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है, लेकिन यदि मकड़ी को ऊपर से अपनी ओर आती हुई देखते हैं तो इसका मतलब है कि कोई ऐसा रिश्ता जिसे आप बरकरार रखना चाहते हैं वह बरकरार नहीं रहेगा और टूट जाएगा।


मकड़ी: सामान्य पर पॉजीटिव या निगेटिक संकेत….

1- सुबह उठते ही अगर मकड़ी ऊपर चढ़ते हुए दिखे तो इसका मतलब है कि आप जल्दी ही ऊंचाई की ओर बढ़ने वाले हैं। सपने में भी अगर मकड़ी ऊपर की ओर चढ़ते हुए दिख तो यह शुभ शगुन होता है।

2- मकड़ी के जाले में आपको अपने हस्ताक्षर या नाम की आकृति दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आने वाले दिनों में कोई बड़ा लाभ या अच्छी ख़बर मिलने वाली है।

3- मकड़ी को अगर आप जाल बुनते हुए दिखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपको जल्दी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। मकड़ी अगर सपने में भी जाल बुनते दिखे तो यह भी शुभ फलदायक होता है। लेकिन यह भी संकेत समझना चाहिए कि कोई आपको परेशान करने के लिए जाल बुनने की कोशिश भी कर रहा है।

 

छिपकली: इन इशारों में छिपी है हानि या परेशानी …

1. बालों पर छिपकली का गिरना मौत आने का संकेत माना जाता है।

2. बायीं आंख पर गिरने से शीघ्र बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।

3. पीठ के मध्य छिपकली के गिरने से घर में विरोध होता है।

4. पीठ के बायीं अौर गिरना बीमारियों के आगमन का संकेत माना जाता है।

5. छिपकली बायीं ओर कंधे पर गिरने से नए दुश्मन बनते हैं।

6. हाथ के बायीं अोर छिपकली के गिरने से धन छिन जाने की चिंता बढ़ जाती है।

7. छिपकली का सीने के बायें भाग पर गिरना घर में ज्यादा कलह होने का संकेत है।

8. छिपकली के बायीं जांघ पर गिरने से शारीरिक कष्ट होता है।

9. बायें घुटने पर छिपकली के गिरने पर तो बुद्धि हानि होती है।

10. बाये पैर पर छिपकली गिरने से घर में कलह, दुख अौर बीमारी का आगमन होता है।

 

मकड़ी: ये हैं निगेटिव संकेत…

1- अगर सपने में यह देखें कि मकड़ी नीचे की ओर उतर रही है तो यह अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह किसी प्रिय व्यक्ति से आपके बिछड़ने का संकेत है।

2- अगर आप सपने में खुद को मकड़ी के जाल में उलझा हुआ पाएं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। माना जाता है कि यह आपकी परेशानी बढ़ने का संकेत है। आप रोग या किसी बड़ी परेशानी में उलझने वाले हैं। आपकी उन्नति एवं कार्य में बाधा आने की आशंका रहती है।

3- मकड़ी का काटना जहरीला माना जाता है। अगर सपने में भी मकड़ी काटते हुए दिखे तो यह भी अच्छा नहीं होता है। माना जाता है कि इससे किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब होता है।

4- अगर आपको बहुत सी मकड़ी एक साथ दिखे तो यह संकेत माना जाता है कि आपके जीवन में एक साथ कई उलझनें आने वाली हैं। आपको ऐसे समय में अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह संकेत है कि कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है।

5 – मकड़ी से जहां हमें कई शुभ संकेत मिलते हैं। वहीं मकड़ी हमें परिजनों से जुड़े हुए अशुभ संकेतो की भी पूर्व सूचना देती है। ऐसा तब होता है जब कोई मकड़ी घर में बने हुए जाले में बदहवास सी दौड़ती फिरती है। उसका ऐसा करना भविष्य में किसी परिजन की मृत्यु से तक जुड़ा हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो