
Loksabha election 2024 : MP में पीएम मोदी के के बेक-टू-बेक दौरे, जाने कब कहां आएंगे
लोकसभा चुनाव 2024 में 'अबकी बार 400 पार' का नारा लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मिशन 29 नारा दिया है। मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा के दिग्गज लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बेक - टू बेक एमपी के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को नर्मदापुरम आएंगे। नर्मदापुरम के पिपरिया में बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे तो, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर आएंगे। सागर से बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में जनसभा करेंगे। सागर दौरे से पूरे बुंदेलखंड को साधने की कोशिश होगी। प्रदेश के नर्मदापुरम में 26 अप्रैल को और सागर लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है।
आपको याद दिला दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए पार्टी ने क्षेत्रीय नेताओं औप प्रदेश स्तरीय नेताओं से प्रचार कराने से ज्यादा केंद्रीय नेतृत्व और स्टार प्रारकों से हर सीट पर प्रचार कराने पर फोकस रखा है। यही कारण है कि पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कई दिग्गज नेता अबतक प्रदेश की अलग अलग लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद भी अबतक दो बार प्रदेश के अलग अलग शहरों में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए एमपी आ चुके हैं।
Updated on:
13 Apr 2024 11:35 am
Published on:
13 Apr 2024 10:51 am
