4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बड़ी लूट, दो यात्रियों को गोली मारी, एक दर्जन को लूटा

मध्यप्रदेश में एक बार फिर ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात हुई है। लुटेरों ने इस बार निशाना संपर्कक्रांति को बनाया है। यशवंतपुर से...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 8 Sep 2017, 4:39 PM IST

sampark kranti train

loot in sampark kranti express near bhopal madhya pradesh latest news

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात हुई है। लुटेरों ने इस बार निशाना संपर्कक्रांति को बनाया है। यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट में 5 लुटेरों ने हथियार के दम पर करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों को लूट लिया। इसके साथ ही विरोध करने पर दो यात्रियों को गोली मार दी।

गुरुवार देर रात को भोपाल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन जैसी ही आगे बढ़ी, ट्रेन में पहले से सवार पांच लुटेरों ने हथियार निकाल लिए। रात 2 बजे के आसपास उन्होंने चलती ट्रेन में जमकर यात्रियों के साथ मारपीट की। इसके बाद वे यात्रियों की तलाशी लेते जा रहे थे और रुपये पैसा और मोबाइल अपने साथ रखते जा रहे थे। काफी देर तक चलती ट्रेन में यात्रियों में दहशत का माहौल था।

दो लुटेरों को यात्रियों ने पकड़ा
जैसे ही यह लुटेरे चलती ट्रेन से कूदकर भाग रहे थे, उसी बीच ट्रेन में पुलिस भर्ती में शामिल होने आए कई युवा भी बैठे थे। उन्होंने हिम्मत दिखाई और दो लुटेरों को दबोच लिया। उनके पास से देशी कट्टा और कारतूस छीन लिए और उन्हें पकड़कर जमकर पिटाई की गई। युवकों की पिटाई से घायल दोनों ही युवक बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें सिविल हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वे पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो लुटेरों में से एक मुरैना निवासी प्रमोद धाकड़ और सुरेश वर्मा है। आरोपियों के पास से पुलिस भर्ती का परिचय पत्र बरामद हुआ है। दोनों को लोगों ने इतना मारा है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं है।







डरे सहमें बैठे थे यात्री
बताया जाता है कि ट्रेन में लुटेरों ने जैसे ही अपना काम शुरू किया, कई यात्री दहशत में सीटों के नीचे छुप गए। वे दहशत में यहां-वहां कोने में दुबके रहे।