27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन, इंदौर, भोपाल संभाग में सप्लाई रही बंद, इस शहर में सबसे महंगा LPG गैस सिलेंडर

मध्यप्रदेश में नए साल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कुछ कमी से जहां लोग खुश थे। वहीं एक बार फिर कीमतें बढ़ती देख वे परेशान नजर आए। पिछले दो दिन हिट एंड रन केस में चली हड़ताल से जहां हड़ताल के कारण हुई पेट्रोल, डिजल की किल्लत ने आम जिंदगी को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। मौके का फायदा गैस एजेंसियों पर भी उठाया गया और गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Jan 2024, 11:53 AM IST

lpg_gas_cylinder_price_hike_in_madhya_pradesh_know_why.jpg

मध्यप्रदेश में नए साल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कुछ कमी से जहां लोग खुश थे। वहीं एक बार फिर कीमतें बढ़ती देख वे परेशान नजर आए। पिछले दो दिन हिट एंड रन केस में चली हड़ताल से जहां हड़ताल के कारण हुई पेट्रोल, डिजल की किल्लत ने आम जिंदगी को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। वहीं प्रदेश के उज्जैन, भोपाल और इंदौर संभाग में गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से लोग जहां परेशान दिखे, वहीं उन्हें इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी..पढ़ें पूरी खबर

भोपाल. ड्राइवर्स की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश में दिखा। यहां लोग ठप हुई दैनिक दिनचर्या से लोग इतने दहशत में दिखे कि ये नहीं मिलेगा, वो नहीं मिलेगा, जाओ और सबसे पहले ले आओ ताकि कुछ दिन परेशानी न हो, नतीजा यह हुआ कि स्टॉक में रखी हुई चीजें खत्म होने लगीं। यही हाल घरेलू सिलेंडरों का दिखा, लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर उमड़ पड़ी। मंगलवार शाम तक कई एजेंसियां बंद हो चुकी थीं, क्योंकि उनके गोडाउन में सिलेंडर खत्म हो चुके थे। और नई सप्लाई उन तक नहीं पहुंच रही थी।

मौके का फायदा उठाते हुए गैस सिलेंडर देने वाले एजेंट एक्टिव हो गए और गैस सिलेंडर 30 से 40 रुपए तक महंगा बेचा। उपभोक्ताओं को 873 के बजाय 913 रुपए का गैस सिलेंडर दिया गया। परेशान लोगों ने मजबूरी में सिलेंडर खरीदा। लोगों को लगा कि एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। जबकि उनसे तय दामों से ज्यादा पैसे लिए गए यह बात उन्हें तब पता चली जब उनके पास एजेंसियों के गैस डिलिवर्ड के मैसेज पहुंचे। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। बल्कि हड़ताल का फायदा उठाते हुए एजेंट्स ने आपसे ज्यादा वसूली की है।

यहां रुक गई थी सप्लाई

उज्जैन. आइओसीएल के घट्टिया स्थित गैस प्लांट से उज्जैन व इंदौर के लगभग सभी जिलों में इंडियन गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती है। रोज औसत 40 से 50 हजार सिलेंडर यहां से एजेंसियों पर सप्लाइ किए जाते हैं। चालकों की हड़ताल का असर आइओसीएल के घट्टिया स्थित गैस प्लांट पर भी पड़ा। 24 घंटे से अधिक समय तक सप्लाइ ठप रहने पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्लांट पर पहुंच चालकों से मुलाकात की। लंबी चर्चा के बार मंगलवार शाम से आंशिक सप्लाई शुरू हो गई है। पुलिस सुरक्षा में डेढ़ दर्जन वाहनों से विभिन्न जिलो में लगभग ६ हजार सिलेेडर रवाना किए गए हैं। वाहनों की रवानगी होने तक कलेक्टर पांच घंटे से अधिक समय तक प्लांट पर ही रहे।

अत्यावश्यक सामग्री मिली, निजी बसों के पहिए थमे रहे
अत्यावश्यक वस्तुओं आपूर्ति के लिए सुबह से पुलिस व राजस्व अमला सड़कों पर तैनात रहे। मंडियों में सब्जी-अनाज की आपूर्ति निर्बाध हुई वहीं दूध की सप्लाई में भी समस्या नहीं आई। पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार में थोड़ी कमी रही। हालांकि निजी बसों के पहिए थमे रहे और यात्रियों को ट्रेन व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। शहर में ऑटो-मैजिक आदि भी हड़ताल से अप्रभावित रहे।

ग्वालियर में सबसे महंगा

मध्यप्रदेश के 5 बड़े शहरों में गैस सिलेंडर की सबसे ज्यादा कीमत ग्वालियरवासियों को चुकानी पड़ती है। यहां बिना किसी सब्सिडी के एक गैस सिलेंडर खरीदने वालों को 986 रुपए 50 पैसे देने होते हैं।

जानें एमपी के 5 बड़े शहरों में एलपीजी कीमतें

1. भोपाल 908.50 रुपए

2. इंदौर 931 रुपए

3. उज्जैन 962.50 रुपए

4. जबलपुर 909.50 रुपए

5. ग्वालियर 986.50 रुपए

(2 जनवरी 2024 को जारी किए गए रेट पर आधारित)

ये भी पढ़ें :एमपी में तेज बारिश शुरू, आईएमडी ने की भविष्यवाणी आंधी-तूफान मचा सकता है तबाही

ये भी पढ़ें : ड्राइवरों को मिलेगी राहत, जानें हिट एंड रन कानून के फायदे