10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाटर ड्राप को कैमरे पर लगाकर मोबाइल से हो सकती है मैक्रो फोटोग्राफी

आईजी भोपाल ग्रुप की तरफ से रविवार को इंस्टामीट ओर फोटोवॉक का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 3 Sep 2018, 2:08 PM IST

photo

भोपाल। आईजी भोपाल ग्रुप की तरफ से रविवार को इंस्टामीट ओर फोटोवॉक का आयोजन किया गया। एकांत पार्क में आयोजित इस फोटोवॉक में 18 बडिंग फोटोग्राफर ने भाग लिया।

photo

जिसकी थीम मैक्रो फोटोग्राफी रखी गयी। सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक पार्टिसिपेंट्स ने मकड़ी, घोंघा, तितली, ड्रैगन फ्लाई और कॉटन स्टैनर बग जैसे मैक्रो इंसेक्ट्स को अपने डीएसएलआर, मोबाइल लेन्स ओर मैक्रो लेंस की मदद से क्लिक किया।

photo

आईजी भोपाल के मैक्रो फोटोग्राफी स्पेशलिस्ट मिन्हाज अली ने पार्टिसिपेंट्स को मैक्रो फोटोग्राफी के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि मैक्रो फोटोग्राफी के लिए मैक्रो लेंसेस (डीएसएलआर के लिए) का उपयोग किया जा सकता है।

photo

जिसके पास ये लेंसेस नहीं हैं वो लेन्स रिवर्स (अपने नॉर्मल लैंस को कैमरे से निकाल के उल्टा कर के उपयोग कर सकते है) का उपयोग कर के फोटोग्राफी कर सकते है। मोबाइल के लिए भी मैक्रो लैंस मार्केट में उपलब्ध है।

photo

जिनके पास मोबाइल ये लैंस नहीं है वो वाटर ड्राप को अपने मोबाइल कैमरे के लैंस पर लगाकर फोटाग्राफी कर सकते है। मैक्रो फोटोग्राफी के लिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि फोटोग्राफी के लिए हमे इन्सेक्ट के बेहद नजदीक जाना पड़ता है।