scriptचुनाव के बाद 33 IAS और 37 IPS अफसरों के तबादले – देखें पूरी LIST | Madhya pradesh 33 IAS 37 IPS officers transferred | Patrika News
भोपाल

चुनाव के बाद 33 IAS और 37 IPS अफसरों के तबादले – देखें पूरी LIST

चुनाव में बदले 3 एसपी को फिर कमान, भोपाल और चंबल के आइजी बदले, 16 एसपी हटाए

भोपालJun 02, 2019 / 09:38 am

KRISHNAKANT SHUKLA

 officers transferred

चुनाव के बाद 33 IAS और 37 IPS अफसरों के तबादले – देखें पूरी LIST

भोपाल. लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार देर रात हुए व्यापक पुलिस बदलाव में 37 आइपीएस बदल दिए। भोपाल और चंबल के आइजी सहित 16 जिलों के एसपी भी हटाए गए हैं। तीन डीजी और इतने ही एडीजी की जिम्मेदारी बदली है।

होमगार्ड के डीजी महान भारत सागर और एडीजी मनीष शंकर शर्मा के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। सरकार ने इनके विभागों में बदलाव किया है। महान भारत को स्पेशल डीजी पीटीआरआइ और मनीष शंकर शर्मा को एडीजी निजी सुरक्षा एजेंसी पदस्थ किया है।

राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम हुए भोपाल आइजी जयदीप प्रसाद को हटाकर आइजी रेल भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह चंबल आइजी योगेश देशमुख को भोपाल लाया गया है। रेल आइजी डीपी गुप्ता को चंबल भेजा गया है। चुनाव आचार संहित के कारण जबलपुर, शहडोल और सिंगरौली के जिन एसपी को हटाया गया था, राज्य सरकार ने उन्हें फिर से जिले की कमान दे दी है।

जबलपुर में मंत्री लखन घनघोरिया के साथ विवाह समारोह में डांस करने के मामले में हटाए गए एसपी अमित सिंह को फिर से जबलपुर की कमान दी गई है। पन्ना एसपी पद से हटाए गए अनिल सिंह कुशवाहा को शहडोल एसपी बनाया गया है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हितेष चौधरी को सिंगरौली से हटाया गया था।

अब उन्हें मंदसौर की कमान दी गई है। बसपा विधायक रामबाई के पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने पर आरएस बेलवंशी को दमोह एसपी पद से हटाया गया था। अब उन्हें सीधी भेजा गया है। शिवपुरी में एसपी रहते हुए राजेश हिंगणकर पर रेत माफियाओं से सांठगांठ के आरोप लगे थे। उन्हें सेनानी 35वीं वाहनी मण्डला पदस्थ किया है।

33 आइएएस अफसरों को किया इधर से उधर

राज्य सरकार ने शनिवार को 33 आइएएस और 37 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सूची इस प्रकार है।

नाम – वर्तमान पदस्थापना – नई पदस्थापना
रेणु तिवारी – सचिव राजस्व कमिश्नर – चंबल संभाग
गुलशन बामरा – कमिश्नर नगरीय प्रशासन – कमिश्नर सागर संभाग
छवि भारद्वाज – उप सचिव मंत्रालय मिशन – संचालक एनएचएम
विजय कुमार जे – उप सचिव मंत्रालय – संचालक स्वास्थ्य
अजय गंगवार – सचिव शिक्षा मण्डल – कलेक्टर नीमच
सुदाम खाड़े – कलेक्टर भोपाल – अपर सचिव मंत्रालय
अभय कुमार वर्मा – उप सचिव महिला बाल विकास – कलेक्टर आगर मालवा
दीपक सिंह – कलेक्टर धार – उप सचिव मंत्रालय
विशेष गढ़पाले – कलेक्टर खण्डवा – कलेक्टर सतना
सुरभि गुप्ता – कलेक्टर डिण्डोरी – कलेक्टर अलीराजपुर
वीरेन्द्र सिंह रावत – अपर आयुक्त सागर – कलेक्टर शाजापुर

शमीम उद्दीन – कलेक्टर अलीराजपुर – उप सचिव मंत्रालय
सूफिया फारुखी – एमडी नागरिक आपूर्ति निगम – कलेक्टर रायसेन
अजय गुप्ता – कलेक्टर आगर मालवा – कलेक्टर सीहोर
श्रीकांत बनोठ – कलेक्टर शाजापुर – कलेक्टर धार
उमेश कुमार – कलेक्टर बुरहानपुर – उप सचिव मंत्रालय

आशीष कुमार – उप सचिव अध्यात्म आयुक्त – न.निगम जबलपुर
शैलबाला मार्टिन – कलेक्टर निवाड़ी – उप सचिव मंत्रालय
शशिभूषण सिंह – सीईओ दुग्ध संघ – कलेक्टर कटनी
सतेन्द्र सिंह – कलेक्टर सतना – उप सचिव मंत्रालय
मनीष सिंह – उप सचिव नगरीय विकास – ओएसडी उद्योग
गणेश शंकर मिश्रा – कलेक्टर सीहोर – उप सचिव मंत्रालय
तनवी सुंद्रीयाल – एमडी एमपीएसईडीसी – कलेक्टर खण्डवा

तरुण राठी – उप सचिव पीडब्ल्यूडी – कलेक्टर दमोह
कर्मवीर शमा – उप सचिव खाद्य – कलेक्टर पन्ना
षणमुख प्रिया मिश्रा – कलेक्टर रायसेन – उप सचिव मंत्रालय
अक्षय कुमार सिंह – सीईओ आईएसटीए – कलेक्टर निवाड़ी
चंद्रमौली शुक्ला – कमिश्नर नगर निगम – जबलपुर उप सचिव मंत्रालय
मनोज पुष्प – सीजीएम पश्चिम क्षेत्र – कलेक्टर मंदसौर
बिजली कंपनी इंदौर

नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर दमोह – उप सचिव मंत्रालय
डॉ. पंकज जैन – कलेक्टर कटनी – उप सचिव मंत्रालय
राजीव रंजन मीना – कलेक्टर नीमच – उप सचिव मंत्रालय
बक्की कार्तिकेयन – एसीईओ रोजगार गारंटी – कलेक्टर डिण्डोरी

37 आइपीएस अफसरों के तबादले

नाम – वर्तमान पदस्थापना – नई पदस्थापना

अशोक दोहरे – स्पेशल डीजी सायबर – क्राइम डीजी होमगार्ड
महान भारत सागर – डीजी होमगार्ड स्पेशल – डीजी पीटीआरआई
पुरुषोत्तम शर्मा – स्पेशल डीजी पीटीआरआई – स्पेशल डीजी सायबर
क्राइम एवं एसटीएफ
मनीष शंकर शर्मा – एडीजी होमगार्ड आपदा प्रबंधन – एडीजी निजी सुरक्षा एजेंसी
जी अखेतो सेमा – एडीजी सुरक्षा पॉवर जनरेटिंग – एडीजी तकनीकी सेवाएं
कंपनी जबलपुर
डीसी सागर – एडीजी तकनीकी सेवाएं – एडीजी आपदा प्रबंधन
डीपी गुप्ता – आइजी रेल भोपाल – आइजी चंबल
जयदीप प्रसाद – आइजी भोपाल – आइजी रेल भोपाल

योगेश देशमुख – आइजी चंबल – आइजी भोपाल
अनिल सिंह कुशवाह – सेनानी 15वीं बटालियन – एसपी शहडोल
आरके हिंगणकर – एसपी शिवपुरी – सेनानी 35वीं बटा. मण्डला
हिमानी खन्ना – एसपी कटनी – एआइजी पीएचक्यू
कुमार सौरभ – एसपी शहडोल – एआइजी पीएचक्यू
जगत सिंह राजपूत – एसपी अनूपपुर – एआइजी पीएचक्यू
ललित शाक्यवार – एसपी सिवनी – एसपी कटनी

अमित सिंह सेनानी – 17वीं बटालियन भिण्ड – एसपी जबलपुर
तरुण नायक – एसपी सीधी – एआईजी पीएचक्यू
सविता सोहाने – सेनानी 29वीं बटालियन – दतिया एसपी आगर मालवा
डालूराम तेनीवार – सेनानी 8वीं बटालियन – छिंदवाड़ा एसपी बड़वानी
वीरेन्द्र सिंह – एसपी धार – एआइजी पीएचक्यू
निमिष अग्रवाल – एसपी जबलपुर – एआइजी पीएचक्यू
सिद्धार्थ बहुगुणा – एसपी खण्डवा – एआइजी पीएचक्यू
आदित्य प्रताप सिंह – सेनानी स्पेशल ब्रांच हॉक फोर्स – एसपी धार
विवेक अग्रवाल – एसपी मंदसौर – एआइजी पीएचक्यू
शिवदयाल – एसपी 32वीं बटालियन उज्जैन – एसपी खण्डवा
कुमार प्रतीक – सेनानी 16वीं बटालियन शिवपुरी – एसपी सिवनी


शैलेन्द्र चौहान – एसपी शाजापुर – एसपी भोपाल नार्थ
हितेष चौधरी – सेनानी 36वीं बटा. बालाघाट – एसपी मंदसौर
यांगचेंन डोलकर – एसपी बड़वानी – एआइजी पीएचक्यू
दीपक शुक्ला – एसपी सिंगरौली – एआइजी पीएचक्यू
अविजीत कुमार रंजन – एएसपी ग्वालियर – एसपी सिंगरौली
मनोज श्रीवास्तव – एसपी आगर मालवा – एआईजी पीएचक्यू
पंकज श्रीवास्तव – एआइजी पीटीआरआई – एसपी शाजापुर
हेमंत चौहान – एसपी भोपाल नार्थ – एआइजी पीएचक्यू
राजेश सिंह – एआइजी पीएचक्यू – एसपी शिवपुरी
आरएस बेलवंशी – सेनानी 35वीं बटालियन मण्डला – एसपी सीधी
किरणलता केरकेट्टा – एआइजी अअवि पीएचक्यू – एसपी अनूपपुर

Home / Bhopal / चुनाव के बाद 33 IAS और 37 IPS अफसरों के तबादले – देखें पूरी LIST

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो