22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MLA के वॉटर पार्क में पूल डांस, विदेशी बालाओं की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद, देखें VIDEO

MLA के वॉटर पार्क में पूल डांस, विदेशी बालाओं की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद, देखें VIDEO
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Jun 2018, 4:51 PM IST

belly dance video

belly dance video

भोपाल। निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बने एक जनप्रतिनिधि के वाटर पार्क में विदेशी युवतियों का अश्लील डांस वायरल हो रहा है। खास बात यह भी है कि विदेशी युवतियों का अश्लील डांस सीहोर पुलिस की आंखों के सामने ही होता है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी भी डांस का लुत्फ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सीहोर के क्रिसेंट वॉटर पार्क में पिछले कई दिनों से अश्लील डांस की शिकायतें आ रही हैं। बताया जाता है कि यह बेले डांसर खासतौर से बुलाई गई हैं। इनमें रशियन डांसर भी हैं। यह वॉटर पार्क कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय विधायक सुदेश राय और उनके भाइयों का है। सूत्रों के मुताबिक इनके रसूख के आगे पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। इधर, क्रिसेंट वाटर पार्क प्रबंधन ने ऐसे किसी डांस से इनकार कर रहा है।

पत्रकार वार्ता में जारी किया ये video
बुधवार को भोपाल में पत्रकार वार्ता में कुछ लोगों ने क्रिसेंट वाटर पार्क के भीतर चल रही गतिविधियों का वीडियो जारी किया। उनका दावा है कि इस वाटर पार्क में अश्लील डांस होता है, जिसका बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है। यह भी आरोप लगाया गया है कि पिछले दिनों ईद पर सीहोर गए बच्चों ने जब यह डांस देखा तो इसकी जानकारी बाहर चलकर सभी को देने की बात कही, जिसे वहां तैनात बाउंसरों ने सुन लिया। इसके बाद करीब एक दर्जन बच्चों की पिटाई कर दी गई।

क्या है मामला
बुधवारा निवासी पीडि़त किशोर के पिता मोहम्मद इरफान ने बताया कि गत 17 जून को बुधवार इलाके के मोहम्मद उमर कुरैशी, मुनाफ कुरैशी तथा यामीन कुरैशी वॉटर पार्क घूमने गए थे। भीतर विदेशी लड़कियों का डांस देखकर विरोध किया और कहा इसके बारे में बाहर बताएंगे। यह बात बाउंसरों ने सुन ली और उन्हें रोककर बेल्ट और डंडों से पीटा। पीडि़तों ने यह भी आरोप लगाया कि हमें मैनेजर के कमरे में काफी देर तक बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की।

आरोपियों को बचा रही है पुलिस
पीडि़त पक्ष ने पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का प्रयास करने के आरोप लगाए। इरफान ने बताया कि पुलिस भी बच्चों की रिपोर्ट लिखने में हीला-हवाली करती रही। काफी देर बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन एक ही गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जबकि कई गार्डों ने बच्चों को पीटा था। वहीं अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों से मारपीट देखकर पहचान कर सबके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

चार बाउंसरों पर प्रकरण दर्ज
कोतवाली पुलिस के अनुसार वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार पार्क कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया और जांच की जा रही है। इधर पार्क प्रबंधन ने इन आरोपों को गलत बताते हुए पीडि़त पक्ष पर भी पार्क के अंदर बदसलूकी का आरोप लगाया है। पार्क संचालक बंटी राय ने बताया कि बच्चों से झगड़ा करने पर हमने दो गार्डों को हटा दिया है। पार्क में शांति बनाना जरूरी है।

क्रिसेंट के यूट्यूब चैनल पर भी हैं अश्लील वीडियो
-सीहोर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क के नाम से कई वीडियो उपलोड किए गए हैं। जिनमें से एक आफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए हैं। इसमें रशियन डांसर अश्लील डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो मई माह से लेकर अब तक कई बार डाले गए हैं।