5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Madhya Pradesh Election 2018: भाजपा में 170 और कांग्रेस में 150 नामों पर मुहर!

Madhya Pradesh Election 2018 big updates : भाजपा में 170 और कांग्रेस में 150 नामों पर मुहर!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 27 Oct 2018, 9:57 AM IST

news

Madhya Pradesh Election 2018: भाजपा में 170 और कांग्रेस में 150 नामों पर मुहर!

भोपाल. जनआशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ टिकटों पर मंथन किया। दोपहर में नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे, राकेश ङ्क्षसह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा और धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। दूसरे दौर की चर्चा देर रात तक चली।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा 170 सीटों पर नामों को अंतिम रूप दे चुकी है। अधिकांश पर सिंगल नाम हैं, लेकिन कुछ सीटों पर दो या तीन दावेदारों का पैनल बनाया जा रहा है।

शनिवार शाम तक सीएम और अन्य नेता सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर देंगे। भाजपा 85 सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है। इसमें कुछ सीटों पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी हो सकते हैं।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 28 अक्टूबर को सभी सीटों की सूची पर चर्चा होगी। यहां से सहमति के बाद इसे आलाकमान के पास भेजा जाएगा। भाजपा अपनी पहली सूची कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद ही जारी करेगी।

संभावना है कि 31 अक्टूबर को कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद 1 नवंबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर देगी। भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति का पुनर्गठन कर राकेश ङ्क्षसह के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा व लाल ङ्क्षसह आर्य को लिया है।

जिन नामों पर सहमति, उन पर विवाद नहीं

कांग्रेस ने प्रदेश के 150 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में 80 उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दी। इससे पहले हुई बैठक में 70 उम्मीदवारों को फाइनल किया गया था। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक तीन घंटे तक चली।

प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के अनुसार इन 150 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। बैठक में बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हुए। कांग्रेस ने जिन सीटों के लिए नामों पर मुहर लगाई है, वे सभी सीटें निर्विवाद हैं।

50 विधायक के नाम भी
अब तक 50 विधायकों के नामों को फाइनल किया जा चुका है। इनके नाम को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच कोई भी विवाद नहीं रहा। इनमें इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की चार-चार और भोपाल की एक सीट भी है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर विधायक आरिफ अकील के नाम पर मुहर लगा दी है।

कांग्रेस में 80 सीटों पर फंसा पेंच
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दो दौर की सात बैठकों में करीब 180 नामों पर चर्चा हो चुकी है। कुछ सीटों पर दो से तीन तो कुछ पर चार से पांच नाम के पैनल हैं। बड़े नेताओं की आपसी सहमति न होने से इन सीटों पर फिर से चर्चा होगी। 80 सीटें ऐसी हैं, जिन पर विवाद है। इन पर 31 अक्टूबर की बैठक में विचार किया जाएगा।

राहुल का 29 से दौरा
भोपाल . कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 29-30 अक्टूबर को मालवा-निमाड़ के दौरे पर रहेंगे। वे पहले दिन उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद सभा कर झाबुआ जाएंगे। वहां से राहुल इंदौर आएंगे, जहां रोड शो होगा। दूसरे दिन उद्योगपति और प्राफेशनल्स से मुलाकात करेंगे। वे धार, खरगोन और महू भी जाएंगे।

नेता पुत्रों के नाम पर अभी भी फंसा पेंच
नेता पुत्रों के नाम पर भाजपा में पेंच फंसा है। गौरीशंकर शेजवार, सुमित्रा महाजन, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, गौरीशंकर बिसेन, कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे टिकट की कतार में हैं। कुछ मंत्रियों ने खुद चुनाव नहीं लडकऱ बेटों के लिए टिकट मांगा है। अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।