प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल कांग्रेस से बाहर होने के कारण चुनाव नहीं लड़े, जबकि पार्टी के अधिकांश बड़े नेता चुनाव जीत गए थे। इनमें अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, श्रीनिवास तिवारी, रामकिशोर शुक्ल, कृष्णपाल सिंह, तेजलाल टेंभरे, वेदराम, दुर्गादास सूर्यवंशी, विमला वर्मा आदि शामिल थे। पूर्व राज परिवारों से रश्मि देवी सिंह (खैरागढ़), देवेंद्र कुमारी सिंहदेव (बैकुंठपुर), सुरेंद्र कुमार सिंह (लैलूंगा), कमला देवी सिंह (सरिया), लालकीर्ति कुमार सिंह (तानाखार), धीरेंद्र सिंह (अकलतरा), सुरेंद्र बहादुर सिंह (सक्ती), महेंद्र बहादुर सिंह(बसना), यादवेंद्र सिंह (बिजावर) आदि।