
sports award: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार वर्ष 2023 की घोषणा कर दी है। गुरुवार को इन पुरस्कारों का ऐलान हुआ इनमें 12 विक्रम, 15 एकलव्य, 03 विश्वामित्र और 01 लाइफटाईम अचीवमेन्ट पुरस्कार शामिल हैं। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। विक्रम पुरस्कार पाने वालों को दो लाख, एकलव्य पुरस्कार वालों को 1 लाख, विश्वामित्र पुरस्कार पाने वालों को 2 लाख और स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार पाने वाले को 2 लाख रूपये दिए जाते हैं।
मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खेल पुरस्कारों की घोषणा होने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई भी दी है। मंत्री विश्वास सारंग ने अपने ट्वीट में लिखा है- मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार, स्व श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेन्ट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई ।
Published on:
03 Apr 2025 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
