भोपाल/ मध्य प्रदेश सरकार अब सरकारी नौकरी में लापरवाही, अनियमितता, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते की योजना बना रही है। इकसे तहत अपने परफॉर्मेंस में इनमें से किस भी तरह की अनियमित्ता पाए जाने पर सेवामुक्त करने का प्रावधान है। सरकार एक बार फिर 20:50 फॉर्मूले पर सख्त हो गई है। यानी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के CR नंबर 50 से कम हैं, उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कुल मिलाकर इस फैसले के बाद सरकार का मानना है कि, सिर्फ वही सरकारी अधिकारी या कर्मचारी नौकरी कर सकेंगे, जो अपना बेस्ट परफार्मेंस देने में सक्षम होंगे।