3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के कराटेबाजों का जलवा, एक पदक से नहीं किया संतोष

कानपुर में आयोजित शोतोकॉन कराटे प्रतियोगिता में मप्र कराटे अकादमी के कराटेबाजों का जलवा रहा। मप्र कराटे एकेडमी के 27 कराटेबाजों तीसरी अखिल भारतीय शोतोकॉन कराते प्रतियोगिता में 24 पदक हासिल किए। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:19 AM IST

 Mp sports, karate, mp karate academy, Indian kara

Mp sports, karate, mp karate academy, Indian karate, sports news, mp sports news, karate players, karate competition, Bhopal, Kanpur

भोपाल। कानपुर में आयोजित शोतोकॉन कराटे प्रतियोगिता में मप्र कराटे अकादमी के कराटेबाजों का जलवा रहा। मप्र कराटे एकेडमी के 27 कराटेबाजों तीसरी अखिल भारतीय शोतोकॉन कराते प्रतियोगिता में 24 पदक हासिल किए। इसमें 16 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। कानपुर में 13 से 15 जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इसमें 8 राज्यों के करीब 650 खिलाडि़यों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में इसबा बेग ने दो स्वर्ण जीते। सलोनी पाटीदार, ईशा मालवीय, अक्षा शेख, महेशी उइके, अर्पणा चौहान, वंशिका तंवर, रीना गूजर, गार्गी सिंह परिहार, ऋषभ तोमर, धर्मेन्द्र, अश्विनी, शिवम राजावत और कुशल थापा ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। वही टीम काता इवेन्ट में अर्पणा, वंशिका एवं अंकिता ने एक स्वर्ण जीता। इसी तरह रजत पदक विजेताओं में अंकिता शर्मा, माजिद खान, पंकज पाराशर और समर्थ साहू शामिल हैं। तनिषा मरकाम ने दो कांस्य पदक जीते जबकि गार्गी सिंह परिहार और कृतिका ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेताओं को बधाई दी है।